यूपी पुलिस एग्जाम रिजल्ट 2024: यूपी पुलिस का रिजल्ट कैसे चेक करें, जानें आगे का प्रोसेस

यूपी पुलिस एग्जाम रिजल्ट 2024: जिन लोगों ने यूपी पुलिस में सिपाही बनने के लिए एग्जाम दिए थे, उनके लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बोर्ड के लोगों को कहा है कि वो अक्टूबर महीने के अंत तक ये रिजल्ट जारी कर दिया जाए। यानी कि, अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर आपका ये सवाल है कि रिजल्ट कहां देखें? तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे रिजल्ट यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर आएगा। आर्टिकल में आगे आपको रिजल्ट से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी इसलिए आगे दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को पढ़ना ना भूलें।

UP Police Constable Vacancy के लिए इस महीने हुई थी परीक्षा

जैसा की आपको पता होगा UP Police New Government Vacancy के अनुसार सारे पद खाली थे। इस बार पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस और प्रदेशीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी में कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती निकाली थी।

फर्स्ट स्टेप में रिटन एग्जाम हो चुका है। ये एग्जाम दो हिस्सों में हुआ था। पहला पार्ट का एग्जाम 23, 24 और 25 August को और दूसरा पार्ट 30 और 31 August  को हुआ था। यानी, बहुत सारे लोगों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया होगा। अब जो लोग इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा। आगे क्या होगा? इस तरह की डिटेल आप आर्टिकल में आगे पढ़ सकते है।

अगर आपने भी ये परीक्षा दी है, तो आपका रिजल्ट जानने के लिए इंतजार कर रहे  होंगे। हम आपके साथ हैं, और जैसे ही कोई अपडेट आएगा, आपके लिए इनफार्मेशन अपडेट कर दी जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद इस तरह चेक करें

  • सबसे पहले, आपको यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की Official Website पर जाना होगा। 
  • दूसरे स्टेप में, आपको इस Website पर “up police constable result” वाला ऑप्शन ढूंढना होगा। ये ऑप्शन सामान्य रूप से होम पेज पर ही मिल जाता है।
  • तीसरे स्टेप में, आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक New Page खुलेगा।
  • अगर आपको लॉगिन करना हो, तो आपको अपना User Name और Password डालकर लॉगिन करना होगा। ये वो ही डिटेल्स होंगी जो आपने Form भरते समय दी थीं।
  • Login करने के बाद, आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा। इस पीडीएफ फाइल में आप अपना नाम और Roll Number ढूंढ कर देख सकते हैं कि आप पास हुए हैं या नहीं।
  • अंत में, आपको इस PDF File को डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए। ताकि भविष्य में जब भी आपको इसकी जरूरत हो, आप इसे आसानी से देख सकें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा

जब यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट आएगा, तो जो लोग पास होंगे उनके लिए एक नया प्रोसेस शुरू होगा। इस प्रोसेस में उन्हें कई और टेस्ट देने होंगे। ये टेस्ट इसलिए होते हैं ताकि ये पता चल सके कि जो लोग लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वो असल में शारीरिक रूप से भी इस काम के लिए योग्य हैं या नहीं।

पहला टेस्ट होगा दस्तावेजों का सत्यापन: इसमें आपको अपने सारे रियल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाना होगा। ये इसलिए किया जाता है कि ये चेक किया जाए कि आपने जो जानकारी दी थी, वो सही है या नहीं।

दूसरा टेस्ट होगा भौतिक मानक परीक्षण: इसमें आपकी हाइट, वेट, चेस्ट का घेरा आदि मापा जाएगा। ये इसलिए किया जाता है कि ये पता चल सके कि आप पुलिस कांस्टेबल जॉब के लिए फिजिकली फिट हैं या नहीं।

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण: इसमें आपको दौड़ना, कूदना जैसे कई फिजिकल एक्सरसाइज करने होंगे। ये इसलिए किया जाता है कि ये पता चल सके कि आपकी शारीरिक क्षमता कितनी है। आपको एक निश्चित समय में एक निश्चित दूरी तय करनी होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment