Voice Over Artist Course वॉइस ओवर आर्टिस्ट बनने के लिए आवश्यक स्किल्स और कोर्स

Voice Over Artist Course: वॉइस ओवर आर्टिस्ट कोर्स एक प्रकार का ट्रेनिंग कोर्स है। जिसमें आवाज को एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट की तरह इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स में सिखाया जाता है, कि कैसे अपनी आवाज को अलग-अलग स्थितियों के अनुकूल बदला जा सकता है। जैसे इमोशनल, हैप्पी, दुखी और गुस्सा आदि। यह एक प्रकार से चेहरे के एक्सप्रेशन (हाव भाव) भी हो सकते हैं। जिनके साथ एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट को अच्छे से तालमेल बिठाकर उसे वास्तविकता की तरह पेश करना होता है। यह एक शॉर्ट टर्म कोर्स है। जो 2 महीने से लेकर 6 महीने तक में पूरा किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कोर्स Voice Over Artist Course (वॉइस ओवर आर्टिस्ट)
ड्यूरेशन 2 – 6 Months
फीस 10 हजार से 1 लाख तक
सैलरी शुरूआती 15 से 20 हज़ार 
अनुभवी 85 हज़ार प्रति महीना 

Voice Over Artist क्या काम करता है 

एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट की डिमांड समय के साथ तेजी से बढ़ रही है। जिसमें खास तौर पर टेलीविजन, ऑडियोबुक, एनीमेशन विज्ञापन और न्यूज मीडिया में एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट केंद्र का बिंदु होता है। जो अपनी आकर्षक और दमदार आवाज के चलते एक अलग पहचान बनाता है। वह अपनी इस कला के बदले एक मोटी रकम चार्ज करता है।

Voice over artist वीडियो या एनीमेशन में आवाज देकर जान डालता है। इसके अलावा वह किसी विडियो या मूवी सीन की भाषा को दूसरी भाषा में बदलने की भी भूमिका निभाता है। इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता फिल्मों में देखने को मिलती है।

Voice Over Artist Course Fees

वॉइस ओवर आर्टिस्ट कोर्स की फीस कई चीजों पर निर्भर करती है। जैसे इंस्टीट्यूट द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, कोर्स की अवधि और इंस्टीट्यूट द्वारा दिए जाने वाले इक्रूमेंट्स के आधार पर तय होती है। वॉइस ओवर आर्टिस्ट कोर्स को ऑनलाइन मोड़ से भी किया जाता है। जो ऑफलाइन कोर्स की तुलना में कम खर्चीला होगा। भारत में वॉइस ओवर आर्टिस्ट कोर्स की फीस औसत रूप से 15 हजार रुपए से शुरू होकर अधिकतम 1 लाख तक पहुंच सकती है।

Voice Over Artist Course में क्या सिखाया जाता है?

  • इस कार्स में मुख्य रूप से आवाज को आकर्षक और क्लियर बनने पर जोर दिया जाता है। ताकि वह श्रोताओं को काफी हद तक प्रभावित कर सके।
  • आवाज को विभिन्न स्थितियों के अनुकूल बदलने की कला सिखाई जाती है।
  • स्पष्ट और प्रभावी ढंग से आवाज को स्थिति के अनुकूल कैसे डाला जाए। ताकि वह वास्तविक लगे।
  • आवाज पर नियंत्रण पाने और बड़े डायलॉग या लंबे सुर को एक साथ बोलने के दौरान सांस कैसे ले आदि सिखाया जाता है।
  • इस कोर्स में वॉइस को रिकॉर्डिंग करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ्टवेयर और अन्य हार्डवेयर टूल्स से जुड़ी भी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। ताकि वॉइस ओवर या वॉइस डबिंग करने के दौरान समस्या नहीं हो।

वॉयस ओवर आर्टिस्ट पैसे कैसे कमाता है

एक आकर्षक और दमदार आवाज हर किसी को प्रभावित करती है। बता दे, Voice Over Artist के पास कमाई के कई तरीके होते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कमाई के माध्यम रेडियो स्टेशन, टेलीविजन चैनल, एनीमेशन स्टूडियो, ऑडियोबुक कंपनियां (KuKu FM), मार्केटिंग एजेंसी और अन्य कई न्यूज़ मीडिया एजेंसी भी वॉइस ओवर आर्टिस्ट को हायर करती है। इसके अलावा विभिन्न प्लेटफार्म पर फ्रीलांसिंग सेवाओं के रूप में भी एक वॉइस और आर्टिस्ट अच्छी कमाई करता है।

वॉइस डबिंग एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के लिए शानदार विकल्प है। जो उसे प्रैक्टिकल अनुभव कराने और अपने करियर को नई ऊंचाइयां देने के लिए कामगार साबित होगा। भारत में एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट 85,000 महीना तक आराम से कमाता है। हालांकि उसकी कमाई पूरी तरह से उसकी आवाज की क्वालिटी और क्लेरिटी पर निर्भर करती है। आवाज जितनी प्रभावित होगी। सैलरी भी उतनी ही अधिक मिल सकती है। वॉइस ओवर आर्टिस्ट के काम का उदाहरण हम मुख्य रूप से कार्टून टीवी शो के रूप में देख सकते हैं। जैसे छोटा भीम, डोरेमोन और मोगली।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment