कौन हैं बलूचिस्तान की शेरनी महरंग बलोच? जिसके नाम से काँपती है पाकिस्तान आर्मी भी

By: महेश चौधरी

Last Update: May 13, 2025 3:25 PM

Who is Mahrang Baloch
Join
Follow Us

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के दौरान बलूचिस्तान काफी सुर्खियों में रहा है। बलूचिस्तान वैसे तो पाकिस्तान का ही एक अभिन्न अंग है। मगर यह सालों से आजादी की मांग कर रहा है। इसकी प्रक्रम में महरंग बलोच (Mahrang Baloch) बलूचिस्तान में आजादी की आवाज बन चुकी है। जिसके संघर्ष के आगे पाकिस्तान सरकार और सेना भी बेअसर नजर आती है। चलिए जानते हैं महरंग बलोच कौन है? और आजादी की इस दौड़ में महरंग बलोच कैसे एक बहादुर चेहरा बनकर उभरी है।

कौन हैं महरंग बलोच (Who is Mahrang Baloch)

32 वर्षीय युवा महरंग बलोच एक सामाजिक कार्यकर्ता और मानव अधिकार एक्टिविस्ट के रूप में अपना परिचय देती है। उनका परिवार भी बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष करता हुआ शहादत दे चुका है। पेशे से महरंग बलोच एक मेडिकल डॉक्टर और BYC की नेता है. जो अपने पूर्वजों की तरह ही बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने के लिए संघर्ष कर रही है।

क्या है महरंग बलोच का एजेंडा

महरंग बलोच: बलूचिस्तान का सबसे बड़ा एजेंडा अपने आप को पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र देश बनाना है। बलूचिस्तान हमेशा से ही पाकिस्तान सरकार पर बलोच जनता के शोषण, उत्पीड़न, हत्या, अपहरण, राजनीतिक दमन और संसाधनों की लूट का आरोप लगाता आया है। इस संघर्ष के लिए मौजूदा समय में महरंग बलोच बलूचिस्तान के लीडर का मोर्चा संभाल रही है।

बलोच लोगों के अपहरण और हत्या के आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahrang Baloch के पिता अब्दुल गफ्फार लैंगोव एक राष्ट्रवादी नेता थे. जिनका पाकिस्तान सरकार ने 2009 में अपहरण कर लिया था. और करीब 3 सालों बाद उनका शव मिला था. जिसके बाद महरंग पाक सरकार के खिलाप बलूच लोगों का अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाते हुए आजादी के लिए लड़ रही है. उनके इस संघर्ष में बलूच लोगों और baloch liberation army (BLA) का समर्थन मिला है. वॉयस फॉर बलोच मिसिंग पर्सन्स के मुताबक साल 2009 से 2025 तक करीब 6 हज़ार बलोच लोग पाकिस्तान आर्मी द्वारा गायब कर लिए गए है. जिनमें से करीब 1500 लोगों के शव मिले है।

महरंग बलोच से क्यों घबराती है पाक सेना?

पाकिस्तानी आर्मी पर बलोच नागरिकों के उत्पीड़न, हत्या और जबरन गायब करने के आरोप लगते रहे हैं। महरंग बलूच न सिर्फ इन मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मीडिया को भी सच बताने की हिम्मत रखती हैं। महरंग की लोकप्रियता और प्रभाव से पाक सेना और प्रशासन खुद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घिरा हुआ महसूस करता है, इसलिए महरंग को कई बार डराने-धमकाने की कोशिशें भी की गई हैं। और गिरफ्तार भी कर चुकी है।

इसके अलावा महरंग के समर्थन के लिए बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार पाक आर्मी, पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों, खनिज संग्राहलयों और खुफिया सेंटर पर हमला करती आई है. जिससे पाक. सरकार को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

Leave a Comment