Who is Priya Saroj: आखिर कौन है रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज, कब होगी रिंकू और प्रिया की शादी?

By: महेश चौधरी

Last Update: January 17, 2025 1:56 PM

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 
Join
Follow Us

Who is Priya Saroj: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इन खबरों पर प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज कि भी प्रतिक्रिया आई है। आइये जानते हैं आखिर प्रिया सरोज कौन है? जिसके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई होने की खबरें फैल रही है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई

सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है और जल्द ही दोनों की शादी की भी तारीख निकाली जाएगी। हालांकि इन दावों पर दोनों की ओर से ही कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। और ना ही सगाई की अधिकारिक घोषणा की गई।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इंटरव्यू के दौरान जानकारी दी कि सोशल मीडिया में वायरल सगाई की खबरें झूठी है। हालांकि क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर वालों की ओर से उनके बड़े दामाद को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिश्ते को लेकर ऑफर मिला था। जिस पर विचार किया जा रहा है। शादी का मामला है। इसलिए इसमें बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो उचित निर्णय निकाला जाएगा।

तूफानी सरोज के बयानों से यह तो साफ हो गया कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की संभावनाएं बनती नजर आ रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा होने तक इंतजार करना होगा।

प्रिया सरोज कौन है? (Who is Priya Saroj)

प्रिया सरोज मौजूदा समय में सांसद पद पर कार्यरत है। जिसने साल 2024 में लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से चुनाव लड़कर बीजेपी उम्मीदवार भोलानाथ को 35,000 वोटों के अंतर से हराया था। इस दौरान प्रिया सरोज की उम्र मात्र 25 वर्ष 7 महीने थी। इसके साथ ही सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाले उम्मीदवारों की सूची में प्रिया सरोज का नाम भी शामिल हुआ। वही एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो प्रिया ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की है। और आगे एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

प्रिया के पिता तूफानी सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने साल 1999 में पहली बार सांसद का चुनाव जीता था। इसके तुरंत बाद 2004 और 2009 में भी जीत मिली।

Leave a Comment