2025 Hindi Movies List: साल 2024 बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि सेकंड हाफ में कल्की ने बॉक्स ऑफिस को डूबने से बचाया। मगर 2025 के शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस तहलका मचाने के लिए तैयार हो चुका है। जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, रितेश देशमुख और रितिक रोशन जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज होना पहले ही तय हो चुका है। इनमें कॉमेडी, एक्शन, और फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्में शामिल हैं। जो अभी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
Table of Contents
2025 Hindi Movies List
मूवी नाम | रिलीज़ डेट |
Housefull 5 | 6 June 2025 |
War 2 | 14 August 2025 |
Jolly LLB 3 | 10 April 2025 |
Nakhrewaalii | 14 February 2025 |
De De Pyaar De 2 | 1 May 2025 |
वैसे तो 2025 में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होगी। मगर इस लेख में हमने मुख्य रूप से हाउसफुल 5, वार 2, नखरेवाली, दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्मों को शामिल किया है। जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने 2025 Hindi Movies List इन सभी फिल्मों के बारे में एक-एक करके विस्तार से जानकारी दी है।
1. Housefull 5
13 अप्रैल 2010 को रिलीज हुई हाउसफुल का यह पांचवा भाग होगा। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरीद खान, मिथुन चक्रवर्ती,जैकी श्रॉफ, मुकेश खन्ना, फीमेल कास्ट में कीर्ति खरबंदा, नोरा फतेही, कीर्ति सोनन और जैकलिन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी करेंगे। जो 6 जून 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देगी। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। जिसे देखने काफी मजेदार होगा।
2. War 2 Release Date
स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म वॉर 2 को 15 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाना तय हुआ हैं। जिसमें रितिक रोशन और एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिका में होंगे। खबरें है कि सलमान खान या शाहरुख खान में से किसी एक का कैमियो रोल हो सकता है। एनटीआर जूनियर वाईआरएफ के बैनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी द्धारा किया गया हैं।
3. Jolly LLB 3
जौली एलएलबी का पहला पार्ट 15 मार्च 2013 को रिलीज किया गया था। जिसमें अरशद वारसी थे। जबकि दूसरा भाग 10 फरवरी 2017 को आया था। जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। अब तीसरा पार्ट 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगा। जिसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों ही नजर आने वाले हैं। फिल्म के दोनों मुख्य किरदार एक दूसरे के खिलाफ केस लड़ते नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला की भूमिका भी फिर से नजर आएगी। जिसका डायरेक्शन सुभाष कपूर द्वारा किया गया है।
4. De De Pyaar De 2
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। जिसका डायरेक्शन अंशुल शर्मा द्वारा किया गया है। फिल्म में आर. माधवन और अर्जुन पंचाल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला भाग 2019 में रिलीज किया गया था। जो दर्शकों को काफी पसंद आया।
5. Nakhrewaalii Movie
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसकी मुख्य भूमिका में प्रगति श्रीवास्तव और अंश दुग्गल नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन राहुल शांकल्य द्वारा किया गया है. जो 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। अंश और प्रगति श्रीवास्तव दोनों ही नए कलाकार है। जिनकी यह पहली फ़िल्म होगी.
इसके अलावा भी 2025 में कई जबरदस्त फिल्में रिलीज होना निर्धारित हो चुकी है। जिनमें रणबीर और आलिया भट्ट की लव एंड वॉर, रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1, सलमान खान की सिकंदर और बॉलीवुड के धाकड़ अभिनेता सनी देओल की लाहौर 1947 भी देखने को मिल सकती है।