Most Popular Bhojpuri Actor जिनके दम पर चल रही है पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री, यहाँ देखें सभी की लिस्ट

Most Popular Bhojpuri Actor: पिछले कुछ सालों में भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। कई भोजपुरी फिल्मों ने तो बॉलीवुड फिल्मों को भी मात देकर इंडस्ट्री में भोजपुरी सिनेमा का डंका बजाया है। आइये भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर कलाकारों (Most Popular Bhojpuri Actor) के बारे में जानते हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Most Popular Bhojpuri Actor पावर स्टार पवन सिंह

Most Popular Bhojpuri Actor pawan singh

जब भी भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों का जिक्र किया जाता है तो पावर स्टार पवन सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पवन सिंह ने न केवल भोजपुरी सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तहलका मचाया है। पवन सिंह ने अपनी धाकड़ पर्सनालिटी, जान डाल देने वाली एक्टिंग और अपनी अनोखी गायन कला के चलते अपार लोकप्रियता हासिल की है। जो आज भोजपुरी सिनेमा के मुख्य चेहरे के तौर पर भी देखे जाते हैं।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

dinesh lal yadav

दिनेश लाल यादव जिन्हें इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से तगड़ी प्रसिद्धि मिली है। वह फिल्म जगत के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक है। जिन्होंने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से की थी। और पटना से पाकिस्तान और बॉर्डर (भोजपुरी) जैसे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग, डांस और गायन कौशल ने उन्हें एक बहुमुखी कलाकार (मल्टी टैलेंटेड) के रूप में स्थापित किया है।

खेसारी लाल यादव

khesari lal yadav

आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे महंगे और सबसे ज्यादा डिमांड में खेसारी लाल यादव है। खेसारी ने एक आम इंसान से लेकर एक सुपरस्टार बनने तक का सफर अपने दम पर पूरा किया है। खेसारी अपनी फिल्मों, गानों और विवादित मुद्दे के चलते हमेशा न्यूज़ में बने रहते हैं। हाल फिलहाल की बात करें तो खेसारी लाल यादव जल्द ही अग्नि परीक्षा फिल्म के साथ धमाल मचाने वाले हैं। जो फरवरी 2025 में रिलीज होगी।

मेगास्टार रवि किशन

ravi kishan

रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। जिन्होंने न केवल भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि हिंदी, तेलुगू और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी कला का लोहा मनवाया है। वे अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्शन के चलते इंडस्ट्री में “मेगास्टार” के नाम से जाने जाते हैं। हालांकि वे अब भोजपुरी फिल्मों में कम और राजनीति में ज्यादा नजर आते हैं।

मनोज तिवारी

manoj tiwari

मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। जो अपनी शानदार गायकी और अभिनय के कारण करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला है। जिसने ने केवल मनोज तिवारी के करियर की बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को भी जड़े मजबूत की हैं। मनोज तिवारी भी अब भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ राजनीति से जुड़े गए हैं। आज उनका नाम Most Popular Bhojpuri Actor की लिस्ट में शुमार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment