Xiaomi Pad 7 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, चीन के बाद भारत में लेगा एंट्री, जानें कितनी है कीमत

शाओमी ने अपना Xiaomi Pad 7 लांच करने की घोषणा कर दी है। टैबलेट में कीबोर्ड और स्टायलस दोनों मिलने वाले हैं। यह स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। बड़ी डिस्प्ले साइज, दमदार प्रोसेसर और दिन भर बैटरी बैकअप देने की क्षमता के साथ यह टैबलेट तैयार किया गया है। आइये इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

Xiaomi Pad 7 launch Date 

शाओमी ने इस आगामी नए टैबलेट का टीजर जारी कर दिया है। जिसकी टैगलाइन “The Xiaomi pad does it all” है। जो इस बात की ओर इशारा करती है कि यह टैबलेट दमदार प्रदर्शन क्षमता और बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस के साथ तैयार किया गया है। इसे की-बोर्ड और स्टायलस के विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो इसे दूसरे आम टैबलेट से अलग बनाता है। टीजर के मुताबिक शाओमी इसे 10 जनवरी 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च करेगी।

Xiaomi Pad 7 Features 

  • Xiaomi Pad 7 स्नैपड्रैगन 7 प्लस जनरेशन 3 Soc प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 11.2 इंच की 3k एलसीडी डिस्प्ले लगाई गई है। जो 144Hz की स्मूथ रिफ्रेश रेट का अनुभव मिलेगा।
  • यह टैबलेट शाओमी के लेटेस्ट OS हाइपर ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। जिससे ग्राहकों को स्मूथ और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के साथ बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • Xiaomi Pad 7 में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा लगाया गया है।
  • टैबलेट में 8850 mAh क्षमता की बैटरी लगाई गई है। जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बार फुल चार्ज होकर लगभग डेढ़ दोनों का बैटरी बैकअप देगा।

कितनी होगी Xiaomi Pad 7 की कीमत

यह टैबलेट चीन के बाजार में पहले से उपलब्ध है। जिसके 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 23,500 है। भारत में भी यह टैबलेट इसी कीमत के मामूली अंतर के साथ लांच होने की उम्मीद है। जिसे ब्लू ग्रीन और ब्लैक तीन कलर विकल्प में लॉन्च किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment