Maddock Upcoming Movie List: स्त्री 3 और महा मुंज्या सहित 8 बड़ी फिल्मों की लिस्ट कर दी जारी, जानें कब होगी वरुण की भेड़िया 2 रिलीज

By: महेश चौधरी

On: Friday, January 3, 2025 9:36 AM

Maddock Upcoming Movie List 
Google News
Follow Us

Maddock की ओर से अपनी 8 आगामी फिल्मों की सूची जारी कर दी गई है। इस साल Maddock की ओर से भेड़िया, स्त्री 2 और मुंज्या जैसी हॉरर ड्रामा फिल्में रिलीज की गई थी। जो जबरदस्त हिट हुई। अब मैडॉक ने 2028 तक रिलीज होने वाली 8 बड़ी फिल्मों की जानकारी साझा करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है। आइये मैडॉक की ओर से रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maddock Upcoming Movie List 

Maddock ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी 2025 से 28 तक आने वाली आठ बड़ी फिल्मों की जानकारी दी है। इसके साथ इन फिल्मों की रिलीज डेट भी बता दी गई है। जिसमें भेड़िया 2, स्त्री 3 और पहला-दूसरा महायुद्ध जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

थामा रिलीज डेट

मैडॉक कि इस साल सबसे पहले “थामा” फिल्म रिलीज होगी। जो दिवाली 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंधाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे।

शक्ति शालिनी रिलीज डेट

शक्ति शालिनी फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी। जो प्रोडक्शन स्टेज पर है। हालांकि फिल्म की कास्ट और अन्य जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।

भेड़िया 2 रिलीज डेट

वरुण धवन और कीर्ति स्टारर भेड़िया फिल्म इस साल रिलीज हुई। जो जबरदस्त हिट रही। अब फिल्म के दूसरे भाग की भी तैयारी हो चुकी है। जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज की जाएगी।

चामुंडा रिलीज डेट

चामुंडा फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी। जिसमें अक्षय कुमार और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। जो एक ड्रामा हिंदी फिल्म होगी।

स्त्री 3 रिलीज डेट

स्त्री फ्रेंचाइजी के दोनों भाग जबरदस्त हिट रहे हैं। स्त्री 3 फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज की जाएगी। जो अपनी कहानी आगे बढ़ाएगी। स्त्री 3 में भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी वापसी कर सकती है।

महा मुंज्या रिलीज डेट

मुंज्या फिल्म 2024 में रिलीज हुई। जो साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में जबरदस्त हॉरर कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। अब इसका अगला भाग महा मुंज्या 24 दिसंबर 2027 को रिलीज किया जाएगा। जिसमें सरवरी, अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

पहला और दूसरा महायुद्ध

मैडॉक द्वारा पहला महायुद्ध 11 अगस्त 2028 और दूसरा महायुद्ध फिल्म 17 अक्टूबर 2028 को रिलीज की जाएगी। जिनमें जबरदस्त एक्शन और भयंकर खून खराबा देखने को मिलेगा।

Leave a Comment