सबसे तेज वनडे रन बनाने वाली भारतीय महिला बनी स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। हाल ही में भारत और आयरलैंड के बीच हुए वनडे इंटरनेशनल मैच में स्मृति ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न केवल टीम इंडिया की जीत पक्की की, बल्कि अपने नाम एक अनोखा रिकार्ड भी दर्ज करा लिया है। स्मृति ने वनडे मैचों में सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
स्मृति मंधाना ने वनडे मैचों में सबसे तेज 4000 रन बनायें
10 जनवरी 2025 को आयरलैंड और इंडिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे वनडे मैच के दौरान स्मृति मंधाना ने कुल 29 गेंद खेलकर 41 रनों का निजी स्कोर बनाया। बेशक स्मृति अर्धशतक से चूक गई। मगर स्मृति ने अपने वनडे करियर में 4000 रनों का स्कोर पूरा करते हुए सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी है। स्मृति ने 9वें ओवर में अरलीन केली की गेंद पर शॉट लगाकर सिंगल रन लेते हुए यह उपलब्धि दर्ज की है।
स्मृति मंधाना ने वनडे प्रारूप में 95वाँ मैच खेलते हुए 4000 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। इससे पहले किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा 100 से कम वनडे मैचों 4000 रन नहीं बनाए।
पहले नंबर पर मिताली राज
खिलाड़ी | वनडे रन | मैच |
---|---|---|
मिताली राज | 7805 | 232 |
स्मृति मंधाना | 4001* | 95 |
हरमनप्रीत कौर | 3803 | 141 |
अंजुम चोपड़ा | 2856 | 127 |
पूनम राउत | 2299 | 73 |
स्मृति मंधाना दुनिया की 15वीं महिला खिलाड़ी है। जिन्होंने वनडे मैचों में 4000 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। जबकि भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी के तौर पर गिनी जा रही है। जिन्होंने यह कारनामा किया है। पहले पायदान पर अभी भी मिताली राज काबिज है। मिताली ने वनडे मैचों में कुल 7805 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत कौर भी यह उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच चुकी है। जिन्होंने कुल 141 मैच खेलते हुए 3803 रन बनाए हैं।