AUS vs ZIM T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से पीटा 

Writen By: khabardaari.com
Published
फॉलो करें
AUS vs ZIM t20 world cup 2026

AUS vs ZIM: टी20  वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला गया। ग्रुप-बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने  20 ओवर में 169 रन बना डाले। जबाब में कंगारू टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे ने 23 रन से ये मुकाबला जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

जिम्बाब्वे ने छिड़का 19 साल पुराने ज़ख्मो पर नमक

टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 19 साल पुराना दर्द फिर से ताजा कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने ये साबित कर दिया कि क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

यह पहला मौका नहीं है जब जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ा हो। इससे पहले 2007 में भी उसने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था। उस जीत ने  क्रिकेट जगत को चौंका दिया था, इस टूर्नामेंट में कई बार कमजोर समझी जाने वाली टीमों ने बड़ी -बड़ी टीमों को हराकर सनसनी मचाई है,आइए एक बार नजर डालते है  टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कितनी बार बड़े उलटफेर हुए है।

YearsWinLoss
2007ज़‍िम्‍बाब्‍वेऑस्ट्रेलिया
2007बांग्लादेशवेस्टइंडीज़ 
2009नीदरलैंडइंग्लैंड
2014हांगकांगबांग्लादेश
2014नीदरलैंडइंग्लैंड
2016अफगानिस्तानवेस्टइंडीज़
2022नामीबियाश्रीलंका
2022स्कॉटलैंडवेस्टइंडीज़
2022आयरलैंडवेस्टइंडीज़
2022नीदरलैंडसाउथ अफ्रीका
2022ज़‍िम्‍बाब्‍वेपाकिस्तान
2022आयरलैंड इंग्लैंड
2024USAपाकिस्तान
2026ज़‍िम्‍बाब्‍वेऑस्ट्रेलिया
सभी लेख पढ़ें