राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 2024: राष्ट्रपति से सर्वोच्च सम्मान पाकर खिल उठा मनु और डी-गुकेश का चेहरा, यहाँ देखें सम्मानित खिलाड़ियों की लिस्ट

Updated
फॉलो करें
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 2024

17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 2024 का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिला है। इनमें ओलंपिक 2024 की पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश का नाम भी शामिल है। खिलाड़ियों ने यह सम्मान पाकर खुशी जाहिर की है। आइये जानते हैं और किस खिलाड़ी को कौनसा पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 2024 में मनु और गुकेश को मिला सम्मान

शुक्रवार 17 जनवरी को खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 2024 का आयोजन किया गया था। जिसके अंतर्गत 2024 में खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

जिसमें भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर और विश्व चेस चैंपियन डी गुकेश आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों युवा खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

मनु भाकर ने ओलम्पिक में बढ़ाया भारत का गौरव

मनु भाकर ने ओलंपिक 2024 में इतिहास रच भारत का गौरव बढ़ाया है। मनु ने निशानेबाजी में एक साथ दो पदक जीते हैं। यह कारनामा करने वाली मनु भाकर स्वतंत्र भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी है। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। 

डी गुकेश बने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन

डी गुकेश ने दिसंबर 2024 में चीन के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी को मात देते हुए दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व चेस चैंपियन होने का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। जो देश का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। 

इन खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान

इनके अलावा हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हरमनप्रीत ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक के दौरान भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जबकि प्रवीण कुमार ने टोक्यो में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता था।

इस खेल पुरस्कार सम्मान आयोजन में लगभग 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। जिनमें 17 पैरा एथलीट का नाम शामिल है।

इन खिलाड़ियों को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला

खिलाड़ी का नामखेल
डी गुकेशशतरंज
हरमनप्रीत सिंहहॉकी
प्रवीण कुमारपैरा एथलेटिक्स
मनु भाकरशूटिंग

इन 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

खिलाड़ी का नामखेल
ज्योति याराजीएथलेटिक्स
अन्नू रानीएथलेटिक्स
नीतूमुक्केबाजी
स्वीटीमुक्केबाजी
वंतिका अग्रवालशतरंज
सलीमा टेटेहॉकी
अभिषेकहॉकी
संजयहॉकी
जरमनप्रीत सिंहहॉकी
सुखजीत सिंहहॉकी
राकेश कुमारपैरा तीरंदाजी
प्रीति पालपैरा एथलेटिक्स
जीवनजी दीप्तिपैरा एथलेटिक्स
अजीत सिंहपैरा एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारीपैरा एथलेटिक्स
धरमबीरपैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूरमापैरा एथलेटिक्स
एच होकाटो सेमापैरा एथलेटिक्स
सिमरन जीपैरा एथलेटिक्स
नवदीपपैरा एथलेटिक्स
नितेश कुमारपैरा बैडमिंटन
तुलसीमथी मुरुगेसनपैरा बैडमिंटन
नित्या श्री सुमति सिवानपैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदासपैरा बैडमिंटन
कपिल परमारपैरा जूडो
मोना अग्रवालपैरा शूटिंग
रुबीना फ्रांसिसपैरा शूटिंग
स्वप्निल सुरेश कुसालेशूटिंग
सरबजोत सिंहशूटिंग
अभय सिंहस्क्वैश
साजन प्रकाशतैराकी
अमनकुश्ती
सभी लेख पढ़ें