Bhay – The Gaurav Tiwari Mystery: पैरानॉर्मल एक्सप्लोरर गौरव तिवारी के जीवन की घोस्ट हंटिंग की घटनाओं पर आधारित होगी भय वेब सीरीज

Updated
फॉलो करें
Bhay - The Gaurav Tiwari Mystery

Bhay – The Gaurav Tiwari Mystery: सच्ची घटनाओं पर आधारित हॉरर जॉनर कंटेंट देखने के शौकीन दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। हाल ही में अमेजॉन मैक्स प्लेयर ने भय द गौरव तिवारी मिस्ट्री का टीज वीडियो जारी किया है। यह सीरीज भारत के फेमस पैरानॉर्मल एक्सप्लोरर गौरव तिवारी के जीवन के आधार पर तैयार की गई इस है। जिसे देख दर्शकों की रूप कांप जाएगी।

भय द गौरव तिवारी मिस्ट्री (Bhay – The Gaurav Tiwari Mystery)

सच्ची घटनाओं पर आधारित भय द गौरव तिवारी मिस्त्री वेब सीरीज में करण टैकर ने गौरव तिवारी की भूमिका निभाई है। इनके अलावा सीरीज में कल्कि कोचलिन, दानिश सूद, सलोनी बत्रा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही रिलीज कर दी जाएगी।

जो दर्शकों को इस बात का प्रमाण देगी की भूत और अदृश्य ताकतों की भी इस दुनिया में मौजूदगी है। जो लोग भूत प्रेत और ईश्वर में विश्वास नहीं रखते हैं। वे इस सीरीज को देखने के बाद अपनी अवधारणा बदलने में जरा भी देरी नहीं करेंगे। सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस और डर देखने को मिलेगा।

कौन थे गौरव तिवारी – भय द गौरव तिवारी मिस्ट्री की असली कहानी

गौरव तिवारी भारत के सबसे फेमस पैरानॉर्मल एक्सप्लोरर थे। जो इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के सीईओ और फाउंडर के तौर पर पहचाने जाते थे। उन्होंने पैरानॉर्मल दुनिया के कई चौंका देने वाले खुलासे किए थे। साथ ही कई बड़े अंधविश्वासों से भी पर्दा उठाने का श्रेय इन्हें दिया जाता है। मगर 32 साल की उम्र में इनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।

इन्होंने लाइव टीवी शो में भूतों के होने के प्रमाण भी दिए हैं। इनका जीवन खौफनाक कहानियों, रहस्यमई दुनिया और भूतों के अस्तित्व की खोज से भरा है। जिसके आधार पर ही यह सीरीज तैयार की गई है। सीरीज में नकारात्मक ऊर्जा और उनकी मौत के रहस्य को करीब से दिखाने का काम किया जाएगा। जिसमें कल्पना का मिश्रण भी देखने को मिलेगा। 

सभी लेख पढ़ें