Who is Kajal Pisal: कौन है काजल पिसाल? जो अब निभायेगी दिशा वकानी की जगह दयाबेन का किरदार

Updated
फॉलो करें
Who is Kajal Pisal

Who is Kajal Pisal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा देश के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाली टेलीविजन शो में से एक है। शो की किरदार दयाबेन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबकी फेवरेट है। यह रोल दिशा वकानी द्वारा निभाया जाता है। मगर अब दिशा वकानी की जगह काजल पिसाल दयाबेन का किरदार निभाती नजर आ सकती है। चलिए जानते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की नई दयाबेन काजल पिसाल कौन है?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की नई दयाबेन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा देश के सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले कई सालों से दर्शकों का फेवरेट टीवी शो बना हुआ है। हालांकि कंट्रोवर्सी के चलते और शो की सबसे पॉपुलर किरदार दयाबेन के साल 2018 में शो छोड़ने के बाद इसकी पापुलैरिटी में तगड़ी गिरावट आई है। अब एक बार फिर फैंस की डिमांड के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की वापसी हो रही है। जिसमें कथित रूप से काजल पिसाल दयाबेन की भूमिका निभाएगी।

काजल पिसाल कौन हैं? (Who is Kajal Pisal)

Who is Kajal Pisal

काजल जानी-मानी भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया है। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में इशिका कपूर की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा, उन्होंने ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘झनक’ और ‘नागिन’ जैसे शो में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में एकता कपूर के शो ‘कुछ इस तरह’ से की थी। अब कथित तौर पर काजल पिसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भी दयाबेन के किरदार में नजर आएगी। हालाँकि शो के निर्माताओं की ओर से इसकी घोषणा होना बाकि है.

काजल पिसाल ने क्या कहा…

who is kasal pisal

काजल काफी हद तक दयाबेन के किरदार पर फिट बैठती है। उन्होंने इस किरदार के लिए जमकर मेहनत भी की है। काजल ने अपने आखिरी इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शो के निर्माताओं से कॉल आने का इंतजार है। लम्बे समय तक निर्माताओं की ओर से काजल को संपर्क नहीं किया गया तो उन्हें लगा की वह इस भूमिका के लायक नहीं है. मगर इंटरनेट पर काजल की दयाबेन के किरदार की तस्वीरें वायरल होने के बाद एक बार फिर ये ख़बरें हवा पकड़ने लगी है.

सभी लेख पढ़ें