Kapkapiii Movie Release Date: तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की हॉरर कॉमेडी फिल्म देख भूल जाओगे स्त्री 2

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:23 AM

Kapkapiii Movie Release Date
Join
Follow Us

Kapkapiii Movie Release Date: श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर की आगामी हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म कंपकंपी की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म लगभग 1 साल बाद रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर संगीता सिवन है। जिनका मई 2024 में देहांत हो गया था। यह फिल्म उनके आखिरी प्रोजेक्ट्स में से एक है। जिसके चलते दशकों में भी यह फिल्म देखने का उत्साह है चरम पर है। चलिए जानते हैं Kapkapiii Movie Release Date और फिल्म का ट्विस्ट प्लॉट क्या है।

Kapkapiii Movie Cast Name

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉमेडी जोड़ी तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा सहायक भूमिका में सिद्धि इदनानी नजर आने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन दिवंगत संगीत सिवन द्वारा किया गया है। जिसे जी स्टूडियो द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा। फिल्म को पहले 2024 में रिलीज किया जाने वाला था। मगर किन्हीं कारणों के चलते रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब 1 साल बाद फिल्म को रिलीज किया जाना तय हो चुका है। 

Kapkapiii Movie Release Date

हालही में फिल्म निर्माता की ओर से फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। जिसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। यह फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म रोमांचम की हिंदी रीमेक फिल्म है। जिसका डायरेक्शन जीतू माधवन द्वारा किया गया था।

कंपकंपी फिल्म की कहानी

मलयालम फिल्म रोमांचम में दिखाया गया है कि 7 युवा लड़के किराये के घर में रहते हैं। यह सभी कुंवारे हैं। जो हमेशा शराब के नशे में डूबे रहते हैं और देर रात तक पार्टी करते हैं। मगर एक दिन यह सभी व्यवस्थित तरीके से जीवन जीने की सोचते हैं और आपस में काम बांटते हैं। सभी दोस्तों की जिंदगी उत्तर-पुथल हो रखी है।

मगर इनमें एक दोस्त रिवन जिसके पास अच्छी नौकरी प्रेमिका और एक अच्छा कैमरा है। जो भगवान में विश्वास रखता है। अजीब घटनाक्रम के कारण सभी दोस्त एक खौफनाक और हास्यजनक स्थिति में फंस जाते हैं। जहां से फिल्म में हॉरर कॉमेडी का जबरदस्त कॉकटेल शुरू होता है। कुछ ऐसे ही कहानी हिंदी रीमेक कंपकंपी में देखने को मिलेगी।