अमरनाथ यात्रा 2025 (Amarnath Yatra 2025) की भव्य शुरुआत आज 3 जुलाई से हो चुकी है। जो 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर समाप्त होगी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड़ में उपलब्ध है। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ खास दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। चलिए अमरनाथ यात्रा 2025 से जुड़ी ताजा जानकारी जानते हैं।
Amarnath Yatra 2025 शुरू, 38 दिनों में होगी पूरी
Amarnath Yatra 2025, 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। कुल 38 दिनों की इस भव्य यात्रा में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु हिमानी शिवलिंग के दर्शन करने आएंगे। हिमालय की दिव्या पर्वत श्रृंखलाओं में मौजूद अमरनाथ गुफा को हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। जहां बर्फ से बने शिवलिंग जिसे हिमानी शिवलिंग या बर्फानी बाबा कहा जाता है। उसके दर्शन करने लोग कोसों दूर से आते हैं।
यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद ही वे यात्रा में शामिल हो सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए यात्रियों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। साथ ही वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासवर्ड जैसे दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज होना जरूरी है। इसके साथ ही आपकी स्वास्थ्य स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट भी चाहिए होगा।
Online Registration For Amarnath Yatra 2025
अमरनाथ यात्रा 2025 में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुल 533 बैंक शाखाओं के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले श्री अमरनाथ जी साइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
- होम पेज पर यात्रा परमिट रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में यात्रा का रास्ता, यात्रा की तारीख अपने सभी दस्तावेजों के डिजिटल कॉपी और मेडिकल जानकारी जैसी सभी जरूरी चीज अपलोड करनी है।
- अपनी पहचान के लिए अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करनी होगी।
- अंत में आपको अमरनाथ यात्रा 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क के ₹220 प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफल माना जाएगा।