कौन था चंदन मिश्रा? जिसकी पटना अस्पताल में गोली मारकर कर दी गई हत्या! जिगरी दोस्त ही बन गया जान का दुश्मन?

By: महेश चौधरी

Last Update: July 18, 2025 12:48 PM

chandan mishra
Join
Follow Us

चंदन मिश्रा पैरोल पर बाहर था और अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। उसी वक्त 5 अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर चंदन मिश्रा को छलनी कर दिया। चंदन मिश्रा का नाम 2011 में हुए दो हत्याकांड में सामने आया था। जिसकी वह सजा काट रहा था। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में सफल हुई है। मगर हर कोई जानना चाहता है कौन था चंदन मिश्रा? आखिर चंदन मिश्रा को क्यों और किसने मारा…

कौन था चंदन मिश्रा ?

चंदन मिश्रा कोई आम सामाजिक व्यक्ति नहीं है। बल्कि वह हत्या के मामले में साल 2013 से सजा काट रहा था। चंदन मिश्रा ने अपने साथी शेरू और अन्य साथियों की मदद से साल 2011 में मशहूर चुना व्यापारी राजेंद्र केसरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। चंदन मिश्रा ने यह हत्या रंगदारी न मिलने के कारण की थी। उक्त मामले में चंदन को उम्रकैद की सजा हुई थी। 

राजेंद्र केसरी के परिवार वालों ने चंदन मिश्रा (बक्सर), सुरेंद्र मिश्रा, शेरू और दीनबंधु सिंह (पुलिस कर्मी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 3 अक्टूबर 2013 को चंदन सहित अन्य आरोपियों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से ही चंदन मिश्रा जेल में सजा काट रहा था।

चंदन का नाम कई आपराधिक मामलों में दर्ज था। जिनमें साल 2012 में भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 302 (हत्या), धारा 386 (रंगदारी), 468 (फर्जी दस्तावेज़), 471 (जालसाजी) आर्मी एक्ट और 120बी की धाराओं में आरोपी था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल क्लर्क हैदर अली के मर्डर में भी चंदन मिश्रा का नाम मुख्य आरोपियों की लिस्ट में था। हालांकि इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

क्यों और किसने मारा चन्दन मिश्रा को 

चंदन मिश्रा पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। तभी 5 अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियाँ बरसा दी। जिसमें चंदन की मौत हो गई। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह हत्या वर्चस्व की लड़ाई में आकर कराई गई है। जिसमें मुख्य रूप से चंदन शर्मा के जिगरी दोस्त शेरू का नाम लिया जा रहा है। दोनों सालों पहले “चंदन शेर गैंग” नाम से गैंग चलाते थे। मगर समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए और दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए। सभी पांचों हमलावरों की पहचान की जा चुकी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।