Bollywood News: दिशा पटानी का तबेले वाला वीकेंड, दीपिका को मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड, मनोरंजन से जुड़ी बड़ी ख़बरें

Bollywood News

Bollywood News: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 24 घंटे में काफी कुछ मसालेदार हुआ है। किसी कलाकार की शादी हुई है तो कोई मनाली और कश्मीर की खूबसूरती को छोड़ जानवरों के तबेले में अपना वीकेंड मनाने गया है। वहीं दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सुर्खियां बटोरी है। चलिए जानते हैं पिछले 24 घंटे में भारतीय सिनेमा में क्या कुछ हुआ है।

दिशा पटानी का देसी वीकेंड, तबेले में मनाया पिकनिक

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी और उनकी छोटी बहन खुशबू पटानी ने वीकेंड को मजेदार बनाने और शहरी चकाचौंध से दूर रहने के लिए तबेले में वक्त बिताया। दोनों बहनों ने गायों, मुर्गियों और डॉगेश (कुत्ते) के साथ समय गुजारा। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनका यह देसी वीकेंड लोगों को काफी अच्छा लगा है।

Disha Patani Photo
Disha Patani News (Credit: Disha Patani IG)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा सिद्धिविनायक मंदिर आये 

16 जुलाई को बॉलीवुड अभिनीत सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ था। कियारा अडवाणी ने बेटी को जन्म दिया। अब कपल ने नवजात बेटी के लिए मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। कपल ने बताया कि उनके घर लक्ष्मी आई है। अब उनकी दुनिया खुशहाली से भर गई है।

दीपिका पादुकोण को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

हाल ही में दीपिका पादुकोण को “द शिफ्ट” यानी 90 सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। जो उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा सम्मान है। इस लिस्ट सेलेना गोमेज, जोया अख्तर और एंजेलिना जोली जैसी हस्तियों का नाम भी शामिल है। जो वैश्विक संस्कृति को आकार देने में अहम भूमिका निभा रही है।

‘वॉर 2’ बनेगी भारत की सबसे महंगी जासूसी फिल्म

हाल ही में वाईआरएफ की आगामी फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर जारी किया गया था। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ है। यह भारी भरकम बजट इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी जासूसी थ्रिलर फिल्म बनाता है। एनटीआर जूनियर ने फिल्म के लिए 70 करोड़ और रितिक रोशन ने 50 करोड़ चार्ज किए हैं।

शादी के कुछ घंटों बाद ही दे दी खुशखबरी

अभिनेता माधमपट्टी रंगराज ने दूसरी शादी की है। उनकी नई पत्नी जॉय क्रिज़िल्डा हैं। लेकिन चर्चाएं सिर्फ शादी की नहीं बल्कि शादी के बाद उनके सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की भी हो रही है। जिसमें कपल ने गर्भावस्था की घोषणा की है। शादी के कुछ घंटे बाद ही कपल ने फैंस को खुशखबरी देकर चौंका दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि “2025 में बच्चा आ रहा है। प्रेग्नेंट है। गर्भावस्था का छठा महीना चल रहा है” इस खबर ने दर्शकों को दो पाट में बांट दिया। कुछ ने आने वाले बच्चे का वेलकम किया तो कुछ ने क्रिटिसाइज किया।

सभी लेख पढ़ें