महज एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर वक्त ने किया लाचार जानिए आज किस हाल में हैं आशिक़ी फिल्म का हीरो

By: महेश चौधरी

Last Update: December 5, 2025 3:22 PM

rahul roy
Join
Follow Us

साल 1990 में रिलीज हुई आशिकी फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट द्वारा किया गया था। जिसने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म का हीरो राहुल रॉय अपने जमाने की युवा पीढ़ी का रोमांटिक हीरो बन गया था। जिनकी आकर्षक मुस्कान, लुक और सादगी ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलवाई। पहली फिल्म सुपर डुपर हिट होने के बाद राहुल रॉय रातों रात सुपरस्टार बन गए। युवाओं के बीच वह एक रोमांटिक हीरो थे। लेकिन इसके बाद उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई। रातों-रात बना यह स्टार रातों-रात ही इंडस्ट्री से ओझिल हो गया। चलिए जानते हैं आज के समय में राहुल रॉय क्या करते हैं और पहली ही फिल्म हिट होने के बावजूद राहुल रॉय कैसे फ्लॉप हो गए।

पहली ही फिल्म हुई सुपर हिट – राहुल रॉय

फिल्मी दुनिया जितनी चमक दमक रखती है उतनी ही उदासीन भी है। जिसमें आए दिन कई नए चेहरे आते जाते रहते हैं। जिनमें से कुछ तो सालों तक घिसने के बाद भी कुछ खास नहीं कर पाते। वहीं कुछ पहले ही प्रयास में चमक उठते हैं। ऐसा ही नाम है राहुल रॉय का। जिन्होंने 90 के दशक में अपनी पहली ही फिल्म आशिकी से ऐसा स्टारडम कायम किया कि वो आज भी दर्शकों के दिलों में छाए हुए हैं। मगर उनकी यह सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं चली और पहली हिट फिल्म के बाद उनके करियर का ग्राफ लुढ़क गया। 

आशिकी फिल्म में राहुल रॉय के साथ अनु अग्रवाल ने हीरोइन की भूमिका निभाई थी। हालांकि इनका भी राहुल रॉय की तरह करियर कुछ खास नहीं चला। एक कार हादसे के बाद इन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अब स्पिरिचुअल लाइफ जी रही है।

आशिकी के बाद नहीं चली कोई फिल्म

राहुल रॉय की पहली फिल्म हिट होने के बाद इंडस्ट्री को लगा कि उन्हें एक नया रोमांटिक हीरो मिल गया है। लेकिन जल्द ही सबका यह भ्रम भी टूट गया। आशिकी फिल्म के हिट होने के बाद राहुल के घर के आगे फिल्मकारों की लाइन लग गई। राहुल रॉय ने एक साथ 47 फिल्मों को साइन कर लिया। लेकिन दुर्भाग्य से इन 47 फिल्मों में से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। राहुल रॉय का आशिकी वाला जादू दोबारा नहीं चला और उनका करियर धीरे-धीरे फीका पड़ता गया। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद फिल्मकारों ने भी राहुल रॉय को अपने प्रोजेक्ट में शामिल करना बंद कर दिया।

Bigg Boss से वापसी भी नाकाम

फिल्मी पर्दे पर संघर्ष कर रहे राहुल रॉय ने अपने करियर को एक नए रास्ते पर ले जाना ठीक समझा और साल 2006 में बिग बॉस रियलिटी शो में भाग लिया। बिग बॉस का यह पहला ही सीजन था। हालांकि बिग बॉस सीजन 1 के विजेता भी राहुल रॉय ही बने थे। जिससे एक बार फिर राहुल रॉय लोगों की नजरों में आने लगे। हालांकि इस बार उनकी उतनी डिमांड नहीं हुई जितना शायद उन्हें उम्मीद थी। राहुल रॉय ने कई बार मेनस्ट्रीम फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई।

अब किन हालातों में है राहुल रॉय 

राहुल रॉय का फिल्मी करियर काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने कई फिल्मों से वापसी करने की कोशिश की, लेकिन उनकी डूबती नाव किनारे तक नहीं पहुंच सकी। साल 2023 में उन्होंने Walk नाम से फिल्म रिलीज की। जिसमें लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को आई मुश्किलों को दिखाने का प्रयास किया। फिल्म को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन ज्यादा दिनों तक फिल्म की चर्चा नहीं हुई। वही मौजूदा समय की बात करें तो राहुल रॉय बेशक फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आते बल्कि गानों, इवेंट, सोशल मीडिया तथा कई छोटे-बड़े शोज में प्रदर्शन कर रहे हैं और इंडस्ट्री में अपना अस्तित्व बनाए रखने की जिद्दोजहद में लगे हुए हैं।