Bollywood Upcoming Movies: साल 2024 बॉलीवुड के लिए कुछ खास ना रहा। पिछले साल की तुलना में इस साल फिल्मों ने दर्शकों को काफी ज्यादा निराश किया है। इस साल ज्यादातर फिल्में फ्लॉप या एवरेज रही है। हालांकि कई ऐसी भी फिल्में रिलीज की गई है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस की डूबती नाव को थोड़ा सहारा दिया है। जानकारी के लिए बता दे, साल के सेकंड हाफ में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली है। जो तेलगू, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इन फिल्मों की सूची में मैक्स, कलिंगा फतेह, महारागनी जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. आईए इनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।
Upcoming Movie List 2024
इस लिस्ट में साउथ, कन्नड़, तेलुगु और Bollywood Upcoming Movies का नाम शामिल है। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
1. Max
2. Kalinga
3. Maharagni
4. Kanguva Movie
5. Fateh
- Max Movie
मैक्स एक कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो विजय कार्तिकेय द्वारा निर्देशित की जा रही है। फिल्म को साल 2024 के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा। जिसकी लीड भूमिका में किच्चा सुदीप और वरलक्ष्मी सरथकुमार नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में संयुक्ता हॉर्नड, कॉमेडियन सुनील, इलावरसु, रेडिन किंग्सले और प्रमोद शेट्टी नजर आने वाले है.
Max Movie Story: फिल्म की स्टोरी को काफ़ी गुप्त रखा गया है। मगर फिल्म के टीजर से काफी कुछ जानकारी मिलती है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। जिसे KGF की तरह डार्क थीम में तैयार किया गया है। फिल्म के टीजर में किच्चा सुदीप भायनक रूप में नजर आए हैं। जो दुश्मनों पर लगातार गोलियां बरसाते और तलवार से हमला करते दिखे हैं। टीजर के अंत में लीड एक्टर को हिंदू भगवान की छवि के आगे फूट फॉरवर्ड करते दिखाया गया है। फिल्म को कन्नड़ सहित हिंदी, तेलुगू, मराठी और अन्य कई भाषा में रिलीज किया जाएगा।
- Kalinga Movie
कलिंगा फिल्म ध्रुव वायु के निर्देशन में तैयार की गई एक हॉरर फिल्म है। जिसमें प्रज्ञा नयन मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। जिनका साथ निभाने के लिए अडुकलम नरेश भी अहम भूमिका में होंगे। इनके अलावा फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं। जिनमें लक्ष्मण मीसाला, शिजू एआर, थानिकेला भरणी, मुरलीधर गौड़, सम्मेता गांधी, बलगम सुधाकर, प्रार्दिनी, प्रीति सुंदर कुमार और संजय कृष्णा का नाम मुख्य तौर पर शामिल है। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म इसी साल अंत तक सिनेमाघर में दस्तक देगी।
टीजर रिव्यू: कलिंगा फिल्म का टीजर हर किसी को हैरान कर रहा है। टीजर की शुरुआत एक छोटी लड़की से होती है। जिसमें वह भयानक तरीके से खुद का कान काटकर खा जाती है। फिल्म में एक राजा द्वारा जंगल में छुपाए गए खजाने का रहस्य उजागर होने वाला है। एक छोटा सा गांव काफी रहस्यमय तरीके से दिखाया जाएगा। ध्रुव वायु की गांव में एक लड़के के रूप में एंट्री होगी हैं। फिल्म में उनकी भूमिका काफी अजीब मगर दिलचस्प होगी। यह फिल्म कमजोर दिल वाले लोगों के लिए नहीं है।
- Maharagni Movie
महारागानी फिल्म का निर्देशन चरण तेज उप्पलपति द्वारा किया जा रहा है. जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। यह एक बॉलीवुड हिस्टॉरिकल (ऐतिहासिक) फिल्म होगी। जिसमें काजोल अपने परिवार और राज्य की रक्षा के लिए योद्धा (महारागनी) बनकर लड़ती नजर आएगी। फिल्म में काजोल एक शक्तिशाली महिला योद्धा भूमिका निभायेगी। फिल्म की कास्ट की बात करें, तो इसमें संयुक्त प्रभु देवा, नसीरुद्दीन शाह, आदित्य सील, जीसू सेनगुप्ता छाया और प्रमोद जैसे कई विकास कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मगर यह साल के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी।
- Kanguva Movie
यह फिल्म शिवा और देवी श्री प्रसाद के डायरेक्शन में तैयार की जा रही है। जिसमें साउथ सुपरस्टार सूर्या, दिशा पटानी, बॉबी देओल, योगी बाबू और निटजन सुब्रमण्यम जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज की जाएगी।
- Sonu Sood Upcoming Movie Fateh
बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म फतेह में सोनू मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में शिव ज्योति राजपूत, एक्ट्रेस जैकलीन और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आयेंगे। फिल्म सोनू सूद के 51वें जन्मदिन के मौके पर यानि January 10, 2025 को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिससे पता चलता है, कि यह एक भावनात्मक फिल्म होगी। जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई जाएगी। जो कठिन परिस्थितियों में अपना गुजर बसर करता है। वह अपने हालातो को सुधारने के लिए अपने बुरे दिनों से लड़ता है।