बॉलीवुड के वो कलाकार जिनकी चमक रातों-रात फैली, लेकिन अब फ़िल्मी दुनिया से हो चुके हैं गुमनाम

बॉलीवुड के वो कलाकार जिनकी चमक रातों-रात फैली

फिल्मों में सुपरस्टार बनने का सपना लेकर हजारों लोग सपनो की नगरी मुंबई पहुंचते हैं। इनमें से हर किसी को मौका तो नहीं मिलता। मगर कई ऐसे अभिनेता भी है। जिन्हें कुछ बड़ा करने का मौका मिला। और कई सफल और बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद वे इस इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो गए। इनका करियर तो जबरदस्त शुरू हुआ था। मगर वह लंबे समय तक सस्टेन न कर सके। आईये बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बात करते हैं, जो अब बॉलीवुड में दूर-दूर तक नजर नहीं आते।

1. रुसलान मुमताज

रुसलान मुमताज़ ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘मेरा पहला पहला प्यार-​एमपी3’ फिल्म से की थी. जो लोगों को काफी पसंद भी आई थी। इसके उन्होंने  ‘जाने कहां से आई है’, ‘डेंजरस इश्क’ आई डोंट लव यू, और  ‘तेरे संग’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। मगर धीरे-धीरे इनको फिल्में मिलना बंद हो गई. लम्बे समय बाद इनकी आखिरी फिल्म साल 2019 में प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में जबरिया जोड़ी रिलीज़ की गई थी। जिसमे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी. इसके बाद रुसलान बॉलीवुड से जैसे गायब ही हो गए।

2. फरदीन खान

फरीद खान ने साल 1998 में बॉलीवुड में “प्रेम अगन” फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके बाद फरीद खान रात-रात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन कई फिल्मों के माध्यम से दर्शनों तक पहुंचाई। मगर वास्तव में “दूल्हा मिल गया” उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई. जो साल 2010 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। यह फिल्म मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में तैयार की गई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। जिसने फरीद खान का कैरियर हमेशा के लिए डूबा दिया। वह करीब 14 सालों से बॉलीवुड में नजर नहीं आए।

3. राहुल रॉय

राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत में काफी जबरदस्त सफलता हासिल की। इनकी हिट फिल्मों में आशिकी, जुनून और गुमराह जैसे फिल्मों का नाम शामिल है। इसके अलावा नसीब और जानम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में बेतोर कंटेस्टेंट भाग लिया था। और यह विनर भी रहे थे। उनकी आखिरी फिल्म साल 2013 में टू बी और नॉट टू बी रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके बाद वह एंटरटेनमेंट जगह से बाहर हो गए।

4. उदय चोपड़ा

यह बॉलीवुड के काफी नामी युवा एक्टर थे। जो वर्तमान में YRF एंटरटेनमेंट के CEO है। YRF एंटरटेनमेंट यश राज फिल्म का ही इंटरनेशनल डिवीजन है। जो वर्तमान में उदय चोपड़ा की छत्रछाया में संचालित किया जा रहा है। उदय चोपड़ा को साल 2013 में आखिरी बार धूम 3 फिल्म में रितिक रोशन के साथ देखा गया था। नरगिस फाखरी के साथ लिंकअप की खबरों के कारण वह काफी चर्चा में रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर खत्म हो गया। 

5. गिरीश कुमार

गिरीश कुमार की 19 जुलाई 2013 को रमैया वस्तावैया फिल्म रिलीज की गई थी। जो प्रभु देवा के डायरेक्शन में तैयार की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। मगर दर्शकों को फिल्म की स्टोरी काफी पसंद आई। जिसमें गिरीश कुमार के साथ श्रुति हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में सोनू सूद और विनोद खन्ना जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिका में थे।

गिरीश कुमार की पहली फिल्म उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। लंबे समय तक प्रयास करने के बाद भी उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली। फाइनली उन्होंने अपने पिता के कारोबार में किस्मत अजमाई और वह चल पड़ा। वह वर्तमान में म्यूजिक कंपनी के मालिक हैं। और फिल्मी दुनिया से लंबे समय से काफी दूर है।

सभी लेख पढ़ें