क्रिकेटर से सिंगर बने आतिफ असलम को क्यों किया गया था बैन, 8 साल बाद करेंगे वापसी

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आतिफ असलम न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि इंडियन सिनेमा में भी काफी पॉपुलर हुए हैं। उनके कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर है। वो अपनी जादुई आवाज के दम पर पूरे दक्षिण एशिया में काफी मशहूर हुए हैं। बचपन से ही वह एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। मगर घरवालों के दबाव में आकर उन्होंने यह प्रोफेशन छोड़ सिंगिंग में अपना करियर बनाया। आगे चलकर आतिफ असलम को भारत में बैन कर दिया गया। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Atif Aslam का शुरूआती जीवन 

आतिफ असलम का जन्म पाकिस्तान के वजीराबाद शहर में हुआ था। जहां से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। वह क्रिकेट में काफी अच्छे थे। उन्होंने अपने स्कूल के एक फैंसी ड्रेस शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की भी भूमिका निभाई। उनका क्रिकेट के प्रति शुरू से ही काफी जुनून था। शुरुआत में उनको गानों का कोई खास रुझान नहीं था। मगर घर वालों के दबाव में आकर उन्होंने क्रिकेट को छोड़ सिंगिंग में अपना करियर बनाया। आतिफ असलम के माता-पिता कहते थे, कि आतिफ को क्रिकेट को सिर्फ मनोरंजन के लिए चुनना चाहिए ना कि प्रोफेशन के लिए। 

आतिफ असलम का संगीत करियर 

आतिफ असलम अपने कॉलेज के दिनों में कैंटीन में फ्री समय में सिंगिंग करते थे। उन्हें 1998 में PAF कॉलेज लाहौर में 14 अगस्त के समारोह पर गायन प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। जहां उन्होंने अपनी जादुई आवाज से काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद आतिफ कई कॉलेजों में सिंगिंग कंपटीशन में भाग लेने लगे। जहां वह हर बार विनर बनते थे। उन्होंने अपने सिंगिंग टैलेंट को पहचान और 2001 में उन्होंने अपना पहला एल्बम “जलपरी” लॉन्च किया. जो देखते ही देखे काफी वायरल हो गया। उनका जलपरी एल्बम मात्र 5 महीने में ही सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाला एल्बम बन गया। जिससे इन्हें काफी नाम और फेम मिला। 

आतिफ असलम इसलिए किया गया था बैन 

साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने पर प्रतिबंधि कर दिया गया था। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर संगठन ने देशभक्ति और सुरक्षा का हवाला देते हुए एक नया नियम बनाया था। जिसमें पाकिस्तान के किसी भी आर्टिस्ट को भारत में काम करने से रोक दिया गया था। मगर साल 2023 में मुंबई हाई कोर्ट ने इस प्रतिबंध को खारिज करते हुए पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में काम करने की अनुमति दी है। जिसके बाद अब आतिफ असलम फिर से इंडियन सिनेमा में नजर आने वाले हैं।

आतिफ असलम कम बैक इन बॉलीवुड 

आतिफ असलम ने इंडियन सिनेमा में लव स्टोरी ऑफ़ 90s फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसके अलावा वह सलमान खान की टाइगर का हिट सॉन्ग ‘दिल दियां गल्लां’ से काफी सुर्खियों में आए. उन्होंने इंडियन सिनेमा में कई हिट सॉन्ग दिए है। जो दर्शकों को खूब पसंद आए हैं. अब वह करीब 7 से 8 साल बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment