वर्तमान में बॉलीवुड मे सिंगल फिल्मों के बजाय फ्रैंचाईजी और यूनिवर्स कॉन्सेप्ट काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसका प्रचलन हॉलीवुड से शुरु हुआ था. जिनमें संभावित तौर पर फिल्म की कहानी की थीम और किरदारों की भूमिका को बरकरार रखते हुए लगातार कई फिल्में तैयार की जाती है। जिसकी शुरुआत एक सफल फिल्म के बाद होती है। एक के बाद एक कई श्रृंखला युक्त फिल्में दर्शकों के मनोरंजन का शानदार माध्यम बनती है। बॉलीवुड में कई फ्रेंचाइजी और यूनिवर्स फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही हैं। आईए उनके बारे में जानते हैं।
Table of Contents
What is Film franchise and universe?
फ्रेंचाइजी कई फिल्मों की एक श्रृंखला होती है। जिसकी सभी फिल्में एक मूल कहानी और किरदारों के साथ आगे बढ़ती है। फ्रेंचाइजी फिल्में दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है। जिसका दर्शक लंबे समय तक इंतजार भी करते हैं। इस प्रकार की फिल्मों में फिल्म मेकर्स को आर्थिक नुकसान या फिल्म फ्लॉप होने के डर कम रहता हैं। बॉलीवुड में कई फ्रेंचाइजी फिल्म सीरीज चल रही है। जिसमें मुख्य रूप से प्रचलित सीरीज गोलमाल, हंगामा, हीरो नंबर वन और सलाम ए इश्क काफी प्रचलित है।
Bollywood Popular Film franchise
डॉन फ्रेंचाइजी : अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की मुख्य भूमिका में शुरु हुई फ्रेंचाइजी के तीन भाग आ चुके हैं। जिनमें डॉन 1997, डॉन – द चेज बेगिन्स अगेन 2006 और डॉन 2 मूवी 2011 में रिलीज की गई थी। अब डॉन 3 पर भी अटकने आ रही है।
गोलमाल फ्रेंचाइजी : गोलमाल फ्रेंचाइजी एक कॉमेडी ड्रामा फ्रेंचाइजी है। जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। ताजा खबर के मुताबिक 2025 तक गोलमाल 5 सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। इसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी द्वारा किया जा रहा है।
सिंघम फ्रेंचाइजी : रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में तैयार की गई सिंघम में अजय देवगन एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आते हैं। इसके दो भाग रिलीज किया जा चुके हैं। दोनों ही सुपरहिट हुए हैं। अब सिंघम 3 की तैयारी चल रही है।
बॉलीवुड में यूनिवर्स क्या होता है?
बॉलीवुड में यूनिवर्स कॉन्सेप्ट काफी हद तक फ्रेंचाइजी से मिलता जुलता है। मगर इसमें ऐसी कई अलग-अलग फिल्में शामिल होती है। जो एक ही काल्पनिक कहानी को आगे बढाती है। और अलग-अलग फिल्में एक मूल कहानी के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ती है।
बॉलीवुड में मौजूदा समय में दो सबसे बड़े यूनिवर्स का नाम मुख्य तौर पर लिया जाता है। जिसमें पहला YRF स्पाई यूनिवर्स और दूसरा कॉर्प यूनिवर्स है। स्पाई यूनिवर्स में मुख्य रूप से दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, सलमान खान, शाहरुख खान और इमरान हाशमी सहित जॉन अब्राहम जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। और स्पाई यूनिवर्स से अब तक पांच फिल्में रिलीज की जा चुकी है। छठवीं फिल्म कि अगले साल रीलीज की घोषणा भी हो चुकी है। कॉर्प यूनिवर्स में अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान और कैटरीना कैफ का नाम शामिल है। इसकी भी पांच फिल्में आ चुकी है।
स्पाई यूनिवर्स मूवीज लिस्ट
स्पाई यूनिवर्स के जरिए अब तक 5 फिल्में रिलीज की जा चुकी है। जिसकी शुरुआत एक था टाइगर फ़िल्म से साल 2012 से हुई थी। इसके बाद टाइगर जिंदा है, साल 2017 में रिलीज की गई। वॉर 2 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघर में रिलीज की गई। इसके बाद पठान और टाइगर 3 ने भी स्पाई यूनिवर्स की कड़ी को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। निकट भविष्य की बात करें, तो स्पाई यूनिवर्स की 6वीं फिल्म वॉर 2 साल 2025 तक सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
कॉर्प यूनिवर्स मूवीज लिस्ट
Rohit Shetty ने कॉर्प यूनिवर्स की कमान संभाली हुई है। जिसकी शुरुआत अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम से साल 2011 में हुई थी। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिंबा, सूर्यवंशी और इंडियन पुलिस फोर्स जैसी फिल्मों ने कॉर्प यूनिवर्स को पॉपुलर बनाने में मदद की है। ताजा खबरों के मुताबिक कॉर्प यूनिवर्स की आगामी फिल्म सिंघम 3 साल 2025 तक सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
Maddock Supernatural Universe
Maddock Supernatural Universe भारतीय सिनेमा का एक थ्रिलर और सुपरनैचरल फिल्म Universe है, जिसे फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने बनाया है। यह Universe मुख्य रूप से हास्य और थ्रिलर को एक साथ मिलाकर प्रस्तुत करता है। इस यूनिवर्स की फिल्मों में अद्भुत घटनाओं और सुपरनैचरल कहानियों के बारे में दिखाया जाता है। Maddock Supernatural Universe बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्म Universe है। जिसमें अब तक 4 फिल्मों को रिलीज किया जा चुका है।
Movies Name | Star Cast | Released Date |
---|---|---|
Stree | Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor, Pankaj Tripathi | 31 August 2018 |
Roohi | Rajkummar Rao, Janhvi Kapoor, Varun Sharma | 11 March 2021 |
Bhediya | Varun Dhawan, Kriti Sanon, Abhishek Banerjee | 24 November 2022 |
Munjya | Sharvari Wagh, Abhay Verma, Mona Singh | 7 June 2024 |
Stree 2: Sarkate Ka Aatank | Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor, Pankaj Tripathi | 15 August 2024 |