हिंदी सिनेमा से कई प्रकार की फिल्में रिलीज की जाती है। जहां ज्यादातर लोगों का झुकाव एक्शन थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों की ओर होता है। वहीं कुछ लोगों को सुपरनैचुरल हॉरर जॉनर फिल्में ज्यादा आकर्षित करती है। इस प्रकार की फिल्में डरावनी और दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाली होती है। फिल्म जितनी भयानक और डरावनी होगी दर्शकों को उतना ही ज्यादा ग्लैमरस मिलता हैं। अगर आपको भी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्में पसंद है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों का सुझाव देंगे। जो जिओ सिनेमा पर उपलब्ध है।
Top Supernatural Horror Movies
इस सूची में हमने उन फिल्मों को शामिल किया है। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है। और लंबे समय तक सुर्खियों में रही है। इनमें से कुछ फिल्मों के सीक्वल भी आ चुके हैं। इस सूची में रूही, भेड़िया, स्त्री और स्त्री 2 फिल्म को शामिल किया गया है। जो दर्शकों को काफी पसंद आई है। आईए इनके बारे में के करके जानकारी लेते हैं।
Supernatural Horror Movie Stree
31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई स्त्री फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसका डायरेक्शन अमर कौशिक द्वारा किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, नोरा फतेही और अभिषेक बनर्जी जैसे बड़े कलाकारों ने तगड़ी भूमिका निभाई है। फिल्म का हिट डायलॉग “ओ स्त्री कल आना” 6 साल बाद भी लोगों की जुबान पर है. फिल्म का सीक्वल भी रिलीज किया जा चुका है. जिसे दर्शकों ने पहले भाग की तरह ही जमकर सराहा है।
स्त्री फिल्म में एक चुड़ैल की कहानी दिखाई जाती है। जो पुरुषों को अकेला पाकर उनका अपहरण कर लेती है। और उनके सिर्फ कपड़े मिलते हैं। तीन दोस्त और एक अनाम महिला (श्रद्धा कपूर) को इस बात की जानकारी मिलती है, कि वह भूतनी सिर्फ प्यार और सम्मान की भूखी है। जहां से फिल्म की कहानी ही बदल जाती है। यह फिल्म जिओ सिनेमा पर उपलब्ध है। जो काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर होने के साथ-साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए भी काफी है।
Stree 2
स्त्री की कहानी को आगे बढ़ते हुए साल 2024 में स्त्री 2 फिल्म भी अमर कौशिक के डायरेक्शन में रिलीज की गई। जिसमें भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में रहे। इनके अलावा पंकज त्रिपाठी और विजय राज अहम भूमिका में नजर आए। वरुण धवन और अक्षय कुमार के कैमियो ने दर्शकों के मनोरंजन को और बढ़ा दिया। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी है।
स्त्री 2 की कहानी वहीं से शुरू होती हैं। जहां स्त्री भाग फर्स्ट का समापन हुआ था। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी गांव वालों के साथ अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। गांव के बच्चे स्त्री का नाम लेकर एक दूसरे को डराने की कोशिश करते हैं। इसी बीच जंगल में एक जबरदस्त विस्फोट होता है. और गांव वालों के लिए एक नई मुसीबतें सामने आती है।
गांव की लड़कियां धीरे-धीरे गांव छोड़ना शुरू कर देती है। मगर इसके पीछे असली वजह यह है की लड़कियां गांव से गायब हो रही है। जिसका जिम्मेदार सरकाटा नाम का एक राक्षस है। फिल्म में सरकटा की एंट्री के साथ ही फिल्म की कहानी एकदम से नया मोड़ ले लेती हैं। फिल्म काफी भयानक और डरा देने वाली है।
सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म भेड़िया
भेड़िया फिल्म अमर कौशिक के डायरेक्शन में तैयार की गई थी। जिसमें वरुण धवन, कृति सेनन, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी नजर आए हैं।
यह फिल्म किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तरह है। जो काफी भयानक है। फिल्म में वरुण धवन (भास्कर) एक कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए घने जंगल में हाईवे बनाने के लिए जाता है। मगर वहां रहने वाले लोग इस हाइवे को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानकर इसका विरोध करते हैं। क्योंकि इसे बनाने के लिए जंगल को काटना पड़ेगा। वरुण धवन वहां के लोगों को समझने में सफल रहता है। और प्रोजेक्ट को आगे बढाता है। एक रात वह काम से लौट रहा था। जिस पर एक भेड़िये ने हमला कर दिया। वरुण धवन कैसे जैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब होता है।
वरुण धवन को उसके दोस्त जानवरों के डॉक्टर के पास यानी कृति सनोन के पास ले जाते हैं। और इलाज कराते हैं। जख्म का इलाज तो हो जाता है। मगर वरुण धवन में भेड़िये की शक्तियां और ताकत आ जाती है। इसी बीच इस बात का खुलासा होता है, कि जंगल में एक विषाणु भेड़िया रहता है। जो भी जंगल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। यह भेड़िया उसको मार डालता है। यहां से फिल्म एक नया मोड़ लेती है। और एक के बाद एक जानवर के हमले से हत्याओं का सिलसिला शुरू होता है। पूरा इलाका आतंक के खोफ में जीता है। फिल्म देखने में काफी भयानक और मजेदार लगती है।
सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म रूही
रूही फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया है। जिसे 11 मार्च 2021 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। यह फिल्म काफी डरावनी है। जिसमें जानवी कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, मानव वीज और रोनित रॉय जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म की कहानी काफी गोलमाल है. जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा दोनों ही अपहरणकर्ताओं की भूमिका में नजर आए हैं. यह दोनों एक लड़की यानी जानवी कपूर को किडनैप कर लेते हैं। और उस लड़के के पास लेकर जाना चाहते हैं, जिससे जान्हवी कपूर की शादी होनी है. मगर वह किसी वजह से उसे लेकर जंगल में एक टूटे-फूटे कारखाने में पहुंच जाते हैं। जहां से फिल्म की कहानी पूरी तरह से बदल जाती है।
यहां एक चुड़ैल रहती है. जिसकी ख्वाहिश शादी करना है. वह कुंवारी लड़कियों के शरीर में घुसकर रहती है. और कुंवारी लड़की की शादी के साथ ही वह भी शादी कर लेती है। यह चुड़ैल जान्हवी कपूर को शिकार बना लेती है जहां से राजकुमार राव, जहान्वी कपूर और वरुण शर्मा की जान दाव पर लग जाती है। फिल्म देखने में काफी सस्पेंस भरपूर और काफी रोमांचकारी लगती है।