QG Part 1 इस आगामी फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद भूल जाओगे किल और एनिमल, 30 अगस्त को होगी रिलीज

QG Part 1

जैकी श्रॉफ और सनी लियोन स्टारर फिल्म कोटेशन गैंग पार्ट वन (QG Part 1 Trailer) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जो एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म हाेगी। इसका डायरेक्शन विवेक कुमार द्वारा किया गया है। जिसकी घोषणा लगभग 1 साल पहले की गई थी। लंबे इंतजार के बाद अब कहीं जाकर दर्शकों को यह फ़िल्म देखने का अवसर मिलेगा। जिसकी रिलीज डेट काफी नजदीक आ चुकी है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने इसकी तुलना किल और एनिमल जैसी फिल्मों से की है।

QG Part 1 Cast in Hindi

फिल्म के सितारों की बात करें, तो यह फिल्म प्रियामणि, सनी लियोन (पदमा), जैकी श्रॉफ (मुस्तफा), सारा अर्जुन, Sherin Shringar, अशरफ और सोनल खिलवानी जैसे स्टार्स के मुख्य भूमिका में तैयार की गई है। फिल्म का हर एक किरदार अपना एक खास और यूनिक मकसद लेकर फिल्म में शामिल हुआ है। यह पैन इंडिया फिल्म एक वास्तविक घटना के आधार पर तैयार की गई है। जो एक गैंग के खौफ और उसके कारनामों/अपराधों को पर्दे पर दिखाने का काम करेगी।

Quotation Gang Part 1 Trailer

कोटेशन गैंग पार्ट 1 का ट्रेलर काफी भयानक है। जिसकी शुरुआत एक जंगल के वातावरण से शुरू होती है। जहां कुछ लोग आग जलाकर चारों ओर बैठे हैं और एक गाड़ी वहां पहुंचती है। जिससे एक महीला उतरती है। यह सभी लोग कोटेशन गेंग के सदस्य हैं। जो काफी घातक हथियारों से लैस है। फिल्म के ट्रेलर में काफी ज्यादा खून खराबा और कई हत्याएं होती दिखाई गई है। जिसका मतलब साफ है कि यह फिल्म एनिमल और किल जैसी होने वाली है।

QG Part 1 Movie Story In Hindi

कोटेशन गैंग पार्ट वन की स्टोरी काफी भयानक है। जो एक वास्तविक घटना के आधार पर तैयार की गई है। फिल्म में मुस्तफा यानी जैकी श्रॉफ एक गैंग का लीडर है। और उसकी पत्नी सनी लियोन यानी पदमा है। यह आपराधिक गिरोह मुम्बई के जंगलों में रहकर अपनी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। जिससे मुंबई ही नहीं बल्कि चेन्नई तक का इलाका खोफजदा है।

मगर उनके गिरोह में शकुंतला नाम की एक महिला भी शामिल है। जो गिरोह द्वारा अपहरण की गई लड़की की सुरक्षा करने की कोशिश करती है। अपहरण की गई यह  लड़की तो बच जाती है। मगर यहां से इस गिरोह की उल्टी गिनती शुरू होती है। एक-एक करके गैंग के सभी लोग रहस्यमय तरीके से मारे जाते हैं और जहां लोग इनसे डर कर रहने लगे थे। अब वही डर इन्हें सताने लगा है।

एक औपचारिक दावत के दौरान भयानक हमला होता है। जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। मगर यहां से इस गिरोह के लोगों को मारने वाले मास्टरमाइंड का खुलासा होता है। जहां से फिल्म काफी नए मोड़ पर चली जाती है। जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगी। यह फिल्म उन लोगों के लिए मनोरंजन का एक शानदार माध्यम बनेगी जिन्हें एक्शन थ्रिलर और खून खराबें वाली फिल्में ज्यादा पसंद आती है। 

QG Part 1 Release Date

कोटेशन गैंग पार्ट वन का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी सामने आ गई है। यह फ़िल्म 30 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। इसके प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम जोरों से चल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह मल्टी स्टार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया की भागीदार हो सकती है।  

QG Part 1 फिल्म सूर्यवंशम, बिन्नी एंड फैमिली, पड़ गए पंगे और अ वेडिंग स्टोरी जैसी फ़िल्मों के साथ रिलीज़ होगी। अब देखना यह है, कि कौन सी फिल्म दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। और कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीटने वाली है।

सभी लेख पढ़ें