निकोल किडमैन की बेबीगर्ल फिल्म और The Perfect Couple Web Series सितंबर में होगी रिलीज़

Writen By: khabardaari.com
Updated
फॉलो करें
The Perfect Couple Web Series

हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार निकोल किडमैन अपनी आगामी The Perfect Couple Web Series और Baby Girl फिल्म के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने नज़र आने वालीं हैं। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि बेबी गर्ल फिल्म उनको काफी हद तक एक्सपोज करती है और महिलाओं की इच्छाओं को दुनिया के सामने रखती है। यह एक बोल्ड सीन फिल्म होगी। जिसमें निकोल किडमैन एक हाई प्रोफाइल बिजनेस एग्जीक्यूटिव की भूमिका में नजर आने वालीं हैं।

निकोल किडमैन बेबीगर्ल फिल्म

फिल्म में निकोल किडमैन (रोमी), हैरिस डिकिंसन (शमूएल) मुख्य भूमिका और एंटोनियो बंडारेस, सोफी वाइल्ड, अनूप देसाई, इजाबेल मार, जीन रेनो और वॉन रीली ने सहयोगी भूमिका निभाई है. जबकि फिल्म का डायरेक्शन Halina Reijn (हलीना रेन) द्वारा किया जा रहा है.

बेबीगर्ल फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी काफी बोल्ड है। जिसमें निकोल रोमी की भूमिका और हैरिस डिकिंसन एक हमउम्र इंटर्न की भूमिका में नजर आएंगे। चौंकाने वाली बात यह है, कि दोनों ही काफी आपत्तिजनक और कामुक रिश्तो में एक साथ पर्दे पर दिखाए जाएंगे। रोमी शमूएल से काफ़ी छोटी हैं। बाबजूद इसके दोनों एक दूसरे के साथ अवैध रिश्ते में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऐसे सीन जोड़े गए हैं। जिन्हें शायद दुनिया देखने के लिए तैयार नहीं। मगर यह फिल्म काफी रोमांचक और एंटरटेनिंग होने वाली है।

बेबीगर्ल फिल्म रिलीज डेट

निकोल की यह आगामी फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसका प्रीमियर सितंबर के पहले सप्ताह में वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान देखने को मिलेगा। फिल्म की डायरेक्टर हैलिना रीजन द्वारा फिल्म की काफी कुछ जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। उन्होंने स्वीकारा है, कि यह एक बहुत ही हॉट और बोल्ड सीन से लैस होगी फिल्म होगी। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म को 30 अगस्त 2024 को आयोजित 81वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया है। जहां फिल्म ने गोल्डन लायन के लिए कंपटीशन किया है। दूसरी और फिल्म का उत्तरी अमेरिकी प्रीमियर 10 सितंबर को 49वे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में भी A24 द्वारा 25 दिसंबर 2024 को प्रीमियर रिलीज हो सकता है।

The Perfect Couple Web Series

The Perfect Couple Web Series में निकोल किडमैन, ईव ह्युसन, ईशान खट्टर, मेघन फाही, लिव श्रेइबर, बिली हॉले, डकोटा फैनिंग, मिया इसहाक, डोना लिन चैम्पलिन, जैक रेनोर, सैम निवोला और विल विनबरी जैसे हॉलीवुड कलाकार नजर आने वाले है. जिसका डायरेक्शन सुज़ैन बियर द्वारा किया गया है. यह एक क्राइम ड्रामा और रोमांटिक वेब सीरीज है.

अमेलिया (ईव हेवसन) की शादी नैनटकेट परिवार में होने वाली है। मगर शादी से पहले ही उसकी होने वाली सास ग्रीर गैरिसन विनबरी (निकोल किडमैन) अपनी बेटी की शादी अमेलिया के साथ कराने से मना कर देती है। इस घटना के बाद समुद्र के किनारे एक लाश मिलती है. जहां से वेब सीरीज एक नए मोड की ओर रुख मोड़ लेती है. वेब सीरीज के सभी किरदार शक के दायरे में आ जाते हैं. The Perfect Couple Web Series एक मजेदार और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज होगी। जिसे 5 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

सभी लेख पढ़ें