Neha Sargam Biography in Hindi: इन दिनों नेहा सरगम नेशनल क्रश बनी हुई हैं। जिनके गजब ग्लैमरस लुक और वेब सीरीज के कुछ बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं। लोग इनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर शानदार प्रतिक्रिया और उनकी मिर्जापुर सीजन 3 भूमिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नेहा सरगम ने मिर्जापुर सीजन 3 में सलोनी भाभी की भूमिका निभाई थी। जहां से इनको तगड़ी पापुलैरिटी मिली है। नेहा सरगम ने ऑन स्क्रीन विजय वर्मा की पत्नी का सलोनी त्यागी के रूप में किरदार निभाया है। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। आईए जानते हैं की नेहा सरगम कौन हैं?
Table of Contents
नाम | नेहा सरगम |
---|---|
जन्म | 4 मार्च 1988 (bihar) |
पिता का नाम | रमेश दुबे |
माता का नाम | संगीता दुबे |
एजुकेशन | एडवर्टाइजमेंट एंड सेल्स प्रमोशन |
उपलब्धि | इंडियन आइडल सीजन 2, 4 में ऑडिशन, कई सफल tv सीरियल और मिर्जारपुर 3 |
रूचि | एक्टिंग, सिंगिंग, डांस और स्केच आर्ट |
नेटवर्थ | 5 करोड़ अनुमानित (2024) |
नेहा सरगम (सलोनी भाभी ) Instagram
नेहा सरगम का जन्म 4 मार्च 1988 को पटना, बिहार के एक मध्यम परिवार में हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ हाई स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने पटना महिला कॉलेज से BBA की डिग्री और इसके बाद एडवर्टाइजमेंट एंड सेल्स प्रमोशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। यह एक एंटरप्रेन्योर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सिंगर और एक्टर है।
इंडियन आइडल से चमकी किस्मत
इनका बचपन से ही अपने नाना से काफी ज्यादा लगाव था। जो एक अव्वल दर्जे के शास्त्रीय गायक थे। जिसके चलते इनका भी मन संगीत में रम गया। बता दे, नेहा सरगम एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर है। जिन्होंने इंडियन आईडल सीजन 2 और 4 में ऑडिशन भी दिया था। जहां से इन्हें कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। मगर शो का एक ऑडिशन टैप सोशल मीडिया पर पर जमकर वायरल हुआ। जहां से नेहा सरगम टेलीविजन मेकर्स की नजरों में आ गई और उन्होंने “चांद छुपा बादल में” टीवी सीरियल के लिए कास्ट कर लिया। और यहां से नेहा सरगम ने अपनी जर्नी शुरू की।
TV Serial से मिलने लगी पहचान
नेहा सरगम ने कई फेमस टीवी सीरियल में भूमिका निभाते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाया। जिनमें सपना बाबुल का… बिदाई, महाभारत, रामायण यह रिश्ता क्या कहलाता है, परम अवतार श्री कृष्णा, पुनर्विवाह जिंदगी मिलेगी दोबारा,नया माही सागर,सावधान इंडिया,ये हैं आशिकी और इस प्यार को क्या नाम दूं ? एक बार फिर जैसे टीवी सीरियल से यह देश के हर घर में पहुंची।
Mirzapur 3 में सलोनी भाभी का मिला किरदार
कई सफल टीवी सीरियल में काम करने के बाद नेहा सरगम को साल 2020 में एक ऐसी भूमिका में काम करने का मौका मिला। जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। मिर्जापुर वेब सीरीज सीजन 3 में नेहा सरगम के सलोनी त्यागी यानी सलोनी भाभी किरदार ने लाखों दर्शकों का ध्यान खींचा है। जिसमें वह कई बोल्ड और इंटिमेट सीन में लिप्त नजर आई है। सीजन 3 में उनकी सादगी और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को जमकर पसंद आया। जबरदस्त खून खराबे के बीच भी वह काफी शांत और सदा जीवन शैली में मशगूल रही।
नेहा सरगम बॉयफ्रेंड नाम
जानकारी के लिए बता दे, नेहा सरगम ने फेमस टेलीविजन शो रामायण : सबके जीवन का आधार में सीता मां का रोल निभाया था। जिसमें नील भट्ट भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए और कहा जाता है, कि दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। मगर साल 2016 तक आते-आते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि दोनों की ओर से ही इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई। मौजूदा समय की बात करें, तो नेहा सरगम का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। वह सिंगल लाइफ के साथ अपने करियर को आगे बढ़ा रही है।
Neha Sargam Networth 2024
नेहा सरगम की कुल नेटवर्थ साल 2024 में लगभग 5 करोड रुपए के करीब बताई जा रही है। जो उन्होंने मॉडलिंग, एक्टिंग और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भूमिका में रहते हुए अर्जित की है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोवर्स है। जहां वह स्पॉन्सरशिप और ब्रांड कोलैबोरेशन से अच्छा खासा रेवेन्यू जेनरेट करती हैं।