Selena Gomez Net Worth 2024: हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों अपनी नेटवर्क के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अमेरिका की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज ने केवल 32 साल की उम्र में ही इतनी संपत्ति जुटा ली है, कि उन्हें Forbs की लिस्ट में जगह मिली है। उन्होंने यह कमाई सिंगिंग, एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और ब्यूटी ब्रांड से जुटाई है। आईए जानते हैं सिंगर सेलेना गोमेज ने इतनी कम उम्र में यह सफलता कैसे पाई ? और उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से।
Table of Contents
सेलेना गोमेज बनी 32 की उम्र में अरबपति | Selena Gomez Total Net Worth 2024
सेलेना गोमेज मात्र 32 की उम्र में अरबपति बन चुकी है। साल 2024 में उनकी कुल संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर के करीब आंकी गई है। यह संपत्ति सेलेना ने सिंगिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग के साथ-साथ खुद के बिजनेस से जुटाई है। जानकारी के लिए बता दें, सेलेना ने लगभग 5 साल पहले 2020 में अपना खुद का एक रेयर ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था। जिसने बहुत कम समय में ही तगड़ी सफलता हासिल की है। साल 2024 में ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर लेटर शिफ्ट और रेहना जैसी सबसे कम उम्र की मिलीनियर हस्तियों की सूची मे सेलेना गोमेज को भी जगह मिली है।
सेलेना गोमेज का शुरुआती करियर
बेसक सेलेना गोमेज हॉलीवुड की सबसे सफल और आईकॉनिक सेलिब्रिटी बन चुकी है। मगर उनकी स्ट्रगल लाइफ किसी स्टोरी बुक की तरह प्रतीत होती है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिज्नी चैनल पर एक टीवी शो “द विजार्ड्स ऑफि वेवरली प्लेस” से की थी। इसके बाद सेलेना ने “मैक्स कुकिंग शो” सेलेना + शेफ (वर्तमान मे बंद), हिट शो “ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग”, स्टीव मार्टिन और मार्टिन शॉर्ट में भी काम किया है।
सेलेना गोमेज के आय के मुख्य श्रोत क्या हैं?
ब्रांड एंडोर्समेंट: सेलेना ने लुई वुइटन, प्यूमा और कोच जैसी बड़ी कंपनियों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट करके न सिर्फ अपना करियर आगे बढ़ाया, बल्कि लाखों करोड़ों रूपए भी कमाए हैं। जो उनकी संपत्ति का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।
रेयर ब्यूटी ब्रांड: ऑन स्क्रीन शानदार सफलता पाने के बाद सेलेना ने अपना खुद का एक ही ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया। जिसका नाम रेयर ब्यूटी रखा गया। इसकी स्थापना साल 2020 में की गई थी। जिसके माध्यम से ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू की। कथित तौर पर इस ब्रांड ने महज 1 साल में ही लगभग 400 मिलियन से भी ज्यादा की बिक्री की। और इसके बाद बड़े निवेशको से फंडिंग उठाकर बिजनेस को आगे बढाया। जहां से अब सेलेना को अच्छी खासी आमदनी होती है।
रियलिटी शो: सेलेना गोमेज को ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ से जबरदस्त पापुलैरिटी मिली है। उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा इस शो से आता है। ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ शो के 5 सीजन रिलीज किया जा चुके हैं। और सभी सीजन हिट हुए हैं। सेलेना प्रति सीजन के लगभग 6 मिलियन डॉलर कमाती है। इसके अलावा उनकी सिंगिंग रॉयल्टी का भी एक छोटा हिस्सा उनकी नेटवर्क में शामिल है।
तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत सेलेना गोमेज
किसी भी सेलिब्रिटी के लिए सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा मायने रखती है। जानकारी के लिए बता दे, सेलेना दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी है। दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स फुटबॉल आइकॉन क्रिस्टियानो रोनाल्डो (639M) के हैं। इसके बाद मेसी 505 मिलियन और तीसरे नंबर पर सेलेना गोमेज का नाम आता है। जिसके 424 मिलीयन फॉलोवर्स है।
जस्टिन बीबर के साथ सेलेना गोमेज का रिश्ता
साल 2009 में जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज पहली बार एक दूसरे से मिले। इसके बाद अफवाहें उड़ने लगी कि सेलेना और जस्टिन रिलेशनशिप में है। मगर सेलेना ने जस्टिन को सिर्फ भाई कहकर इस रिश्ते को यही खत्म कर दिया। इसके बाद साल 2010 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते में होने की घोषणा की और 1 साल बाद ही साल 2011 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
जिसका कारण जस्टिन बीबर के साथ हैली बाल्डविन का नाम जुड़ना था। मगर जस्टिन और सेलेना एक दूसरे से ज्यादा दिन दूर न रह सके, और दोनों ने फिर से एक दूसरे के साथ अपना जीवन शुरू किया। मगर धागे पर लगाई गई गांठ ज्यादा दिन तक ना टिक सकी और साल 2015 में फिर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
करीब 3 साल बाद दोनों ने एक साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। मगर यह रिश्ता उन दोनों के लिए ज्यादा दिनों का न था। दोनों के बीच बातें बनती-बिगड़ती रही और साल 2018 में जस्टिन ने हैली बाल्डविन के साथ शादी करके सेलेना को हमेशा के लिए अपनी लाइफ से दूर कर दिया।