खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और ग्रेस रोड्स स्टारर भोजपुरी फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएंगे (Dulhaniya London Se Layenge) 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसने शानदार सफलता हासिल की। यह एक रोमांटिक ड्रामा से भरपूर फिल्म थी। जिसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया था। फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त तड़का लगाया है। यह 2022 की भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। जिसे अब यूट्यूब पर भी रिलीज करने की घोषणा की जा चुकी है। आईए जानते हैं खेसारी लाल यादव की यह फिल्म कैसी है? और इसे देखना चाहिए या नहीं।
फिल्म | दुल्हनिया लंदन से लाएंगे |
रिलीज़ डेट | 13 मई 2022 |
डायरेक्टर | रजनीश मिश्रा |
लीड रोल | खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और ग्रेस रोड्स |
फ्री में देखें | एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल |
Table of Contents
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म रिव्यू
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म की कहानी दर्शकों को जबरदस्त पसंद आई है। जिसमें खेसारी लाल यादव ने राजा और मधु शर्मा ने राधा, जबकि विदेशी अभिनेत्री ग्रेस रोड्स ने जेनिफर की भूमिका निभाई है। राधा अपनी शादी के दिन घर से भाग जाती है। क्योंकि वह किसी और से प्यार करती है। उसका प्रेमी लंदन में रहता है। राधा एयरपोर्ट पर राजा से मिलती है। राधा भी उसी घर में रहने लगती है। जहां राजा किरायेदार बनकर रह रहा है।
ब्रिटिश लड़की जेनिफर राजा को हर रोज काम पर जाते समय मिलती है। जिससे राजा प्यार करने लगता है। यह बात राधा को पता चलती है। इसके बाद राधा भी राजा को जेनिफर से मिलवाने के तरह-तरह के आईडिया देने लगती है। आखिरकार जेनिफर और राजा का रिलेशन शुरू होता है। मगर जेनिफर एक दिन राजा को घर बुलाती है। और उसे प्यार करने को कहती है। मगर राजा ने शादी से पहले ऐसा कुछ नहीं करना, कहकर झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो जाता है।
कुछ समय बाद राजा और राधा दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगे। जिस दिन राजा राधा को प्रपोज करने वाला था। उसी दिन राधा के पिता उसके प्रेमी के साथ आकर उसे वापस ले जाते हैं। राजा अब हर हालत में राधा से ही शादी करना चाहता है। जिसके लिए वह लंदन से वापस भारत आता है। और उसकी तलाश शुरू करता है। फिल्म की कहानी समय के साथ काफी नए मोड़ पर पहुंच जाती है। जो दर्शकों को तगड़ा मजा देती है।
फिल्म का निर्देशन काफी बेहतरीन ढंग से किया गया है। हर एक किरदार के महत्व को ध्यान में रखते हुए उसको पर्याप्त स्क्रीन समय मिला है। फिल्म की कहानी को भी जबरदस्त तरीके से फिल्माया गया है। जो दर्शकों को सीट पर बांधे रखने का काम करती है। फिल्म में बैकग्राऊंड म्यूजिक, एडिटिंग और सिनेमैटोग्राफी भी काफी बेहतर है। जिसके चलते फिल्म देखते समय वास्तविक वातावरण का अनुभव मिलता है।
कलाकारों ने दिखाया शानदार तालमेल
जहां एक और खेसारी लाल और मधु शर्मा भोजपुरी भाषा में वार्तालाप करते हैं। मगर ग्रेस रोड्स यानि जेनिफर को भोजपुरी नहीं आती। हालांकि वह भी धीरे-धीरे करके भोजपुरी में रुचि दिखाती नजर आई है। फिल्म में कलाकारों के बीच भाषा का तगड़ा तालमेल देखने को मिला है। जिसके चलते दर्शकों को भाषा के कारण किसी भी प्रकार की कोई बड़ी गड़बड़ी/दिक्कत नहीं लगती।
Dulhaniya London Se Layenge Box Office Collection
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म के बजट को लेकर कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे गुप्त रखा गया है। फिल्म को पहले दिन 24 सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। जिसने पहले दिन लगभग 5 से 7 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म ने लगातार कई दिनों तक तीन से चार लाख रुपए का कलेक्शन करते हुए शानदार कमाई की है।
Enter10 Rangeela पर होगी रिलीज़
जिन लोगों ने दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म अभी तक नहीं देखी है। उनके लिए खुशखबरी है। यह फिल्म दो दिन बाद 20 सितंबर को सुबह 9:00 बजे एंटरटेन10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी जाएगी। जिसे नि:शुल्क देख सकते हैं।
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म देखें या नहीं
अगर आपको ड्रामा और रोमांटिक फिल्मों का शौक है, तो यह फिल्म आपके मनोरंजन का एक शानदार जरिया बनेगी। फिल्म की कहानी की शुरुआत थोड़ी बोरिंग लगती है। मगर फर्स्ट हाफ खत्म होने से पहले ही फिल्म में तगड़ा ग्लैमरस मिलता है। जो फिल्म खत्म होने तक बना रहेगा। फिल्म की कहानी कई फिल्मों की कहानी से कुछ हद तक मेल खाती है। मगर फिल्म में काफी कुछ नयापन भी देखने को मिलता है।