Maddock Latest Film Collection: मैडॉक ने भारत में सुपरनैचुरल हॉरर यूनिवर्स की शुरुआत की है। मैडॉक बहुत कम बजट के साथ फिल्में बनाता है। मगर फिल्मों की कहानी काफी दमदार होती है। जिसके चलते कम बजट वाली फिल्में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। आईए जानते हैं मैडॉक की हाल ही में रिलीज बजट से 4 गुना ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की कुल कमाई क्या है।
Table of Contents
Maddock Latest Film Collection
मैडॉक द्वारा साल 2024 में कई फिल्में रिलीज की गई है। और ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता की भागीदार रही। फिल्म मुंज्या ( Munjya) जो एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। जिसे दर्शकों को तगड़ा मनोरंजन कराया है। और स्त्री 2 जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ कई दिनों तक बनी रही। स्त्री 2 साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी। जिसने पहले ही दिन फिल्म के बजट के लगभग बराबर कलेक्शन कर लिया। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई सेक्टर 36 फिल्म ने पूरे देशवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जो एक साइको थ्रिलर फिल्म है। आईए इनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।
भेड़िया फिल्म की कुल कमाई
मैडॉक फिल्म्स द्धारा रिलीज की गई भेड़िया फिल्म ने कुछ कम कमाई नहीं की है। फिल्म को 24 नवंबर 2022 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में वरुण धवन में एक जंगली भेड़िये की शक्तियां आ जाती है। जिसके बाद फिल्म का टेस्ट बदल जाता है। यह फिल्म मात्र 60 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने लगभग 89 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
स्त्री 2 फिल्म की कुल कमाई
स्त्री 2 एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। जिसे 15 अगस्त से 2024 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक द्वारा किया गया है। जिसमें मुख्य भूमिका के तौर पर श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया, राजकुमार राव और केम्यो रोल में वरुण धवन और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। जबकि सहायक कलाकारों में अन्या सिंह, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बैनर्जी और अर्जुन पंचाल जैसे कलाकार नजर आए हैं।
यह फिल्म केवल 60 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने अब तक 851 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। फिल्म ने शुरुआती 6 सप्ताह में ही 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। यह पहली हिंदी फिल्म बनी है। जिसने इतने कम समय में इतना अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म ने शाहरुख खान की जवान को टक्कर दिया है। ताजा खबरों के मुताबिक फिल्म अक्टूबर में OTT पर रिलीज कर दी जाएगी।
Munjya Movie Box Office Collection
मुंजा एक भारतीय लोक कथाओं और माइथॉलजी के आधार पर तैयार की गई हॉरर फिल्म है। जिसमें शर्वरी वाघ, अभय वर्मा, भाग्यश्री ललिमये, मोना सिंह, सत्यराज, वरुण धवन और सुहास जोशी जैसे कलाकार नजर आए हैं। जबकि फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार द्वारा किया गया है।
फिल्म का कुल बजट 30 करोड रुपए था। जिसने दुनिया भर से लगभग 125 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने ओवर सीजन 5 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ किया है। यह फिल्म साल की सबसे भयानक हॉरर फिल्मों में से एक है। जिसका मुंजा किरदार दर्शकों की चैन की नींद छीन लेता है। फिल्म में बेला और बिट्टू की दोस्ती और उनकी प्रेम कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म की कुल कमाई
यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। जिसमें मुख्य भूमिका के तौर पर शाहिद कपूर और कृति सेनन नजर आए हैं दोनों के बीच जबरदस्त ड्रामा और प्रेम प्रसंग दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में जान्हवी कपूर, डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र देओल और अर्जुन पंचाल जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना साह द्वारा किया गया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जिओ स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है। जिसका बजट मात्र 75 करोड़ था। और फिल्म ने लगभग 133 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है।