Ankush Raja Biography in Hindi आसान नहीं था स्टेज प्रोग्राम की दुनिया से फिल्मों तक का सफर

By: khabardaari.com

On: Sunday, September 29, 2024 11:53 AM

Ankush Raja Biography in Hindi
Google News
Follow Us

Ankush Raja Biography in Hindi: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में अंकुश- राजा काफी सुर्खियों में है। जो फ़िल्म कलाकार और गायक है। यह अपने साफ सुथरें गानों के लिए जाने जाते हैं। जो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। उनके गाने धार्मिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक आधार पर तैयार किए जाते हैं। कहने को तो यह दोनों छोटे-बड़े भाई है. मगर उनकी जुगलबंद जोड़ी को लोग एक ही इंसान समझ बैठते हैं। इनमें राजा बड़ा भाई जबकि अंकुश छोटा भाई है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी लाजवाब आवाज का जादू बिखेरते हैं। आईए जानते हैं इन्होंने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा स्टार्डम कैसे कायम किया? और उनकी  संगीत कला में रुचि कैसे जगी।

Ankush Raja Biography in Hindi

अंकुश राजा दोनों भाई भोजपुरी के महान गायक और एक्टर है। दोनों एक साथ ही गाने गाते हैं। इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इनका जन्म स्थान तेतरी सासाराम बिहार है। जिनके पिता का नाम लक्ष्मण दुबे और माता का नाम कालिंदी देवी है। इनके पिता किसान और गायक जबकि मां ग्रहणी हैं। यह काफी गरीब परिवार से आते हैं।

मगर इन्होंने अपनी मेहनत और कला के दम पर न सिर्फ मोटी कमाई की है। बल्कि सिनेमा जगत में बड़ा नाम भी कमाया है। अंकुश राजा के सोशल मीडिया से जानकारी मिलती है, कि अंकुश का जन्मदिन 3 सितंबर को, जबकि राजा का जन्मदिन 12 अप्रैल को आता है. हालांकि उनकी जन्म साल के बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अंकुश राजा की संगीत कला में शुरुआत

अंकुश राजा ने बहुत कम उम्र में ही संगीत करियर की शुरुआत कर दी थी। दोनों भाई स्कूल के दिनों में किसी भी प्रोग्राम में गाने का अवसर नहीं गवाते थे। साथ ही आसपास के छोटे-मोटे प्रोग्राम में भी गाना गाया करते थे। इनके पिता लक्ष्मण दुबे को भी संगीत कला का अच्छा ज्ञान था। जिसके चलते दोनों भाइयों की भी संगीत में रुचि जगी। और इन्होंने अपने पिता से ही संगीत की शिक्षा ली। इसके साथ ही लक्ष्मण दुबे के करीबी दोस्त ने भी अंकुश राजा को संगीत शिक्षा दी है।

अंकुश राजा का पहला एल्बम

दोनों भाइयों ने अपना संगीत करियर की शुरुआत साल 2009 में भोजपुरी एल्बम “नवम बा नव दुर्गा के” से की थी। उनका पहला ही एल्बम काफी पॉपुलर हुआ. जिसके बाद दोनों भाइयों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और जमकर मेहनत की। इसके बाद इन्होंने कई एल्बम और सिंगल गाने रिलीज किये। और अच्छा नाम और शौहरत कमाई।

अंकुश राजा के सुपरहिट गाने

अंकुश राजा की जोड़ी ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। जिन पर दर्शकों ने भी भर भर कर प्यार लुटाया है। उनके कई गानों ने 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार किया है। इनके हिट गानों में कहानी दुर्गा भक्त कुम्हार की, डोलिया, हमारा आंगवा मैया, पेट के खातिर, माल के मोहल्ला, लाले लाले कल्शा, लखों है दीवाने आदि गानों का नाम शामिल है।

सबसे ज्यादा देखे गए गानें कुल दर्शक रिलीज़ साल 
कुँवारे में गंगा नहईले बानी708M2021
पियावा के डरे103M2019
हमके दुलहिन बनाला350M2021

अंकुश राजा की पहली फिल्म

अंकुश राजा ने साल 2020 में आई फिल्म “मैं तेरा आशिक” से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। जिससे दोनों भाइयों की सफलता में और चमक बढ़ा दी। हालांकि इसके बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया में कुछ खास रुचि नहीं दिखाई और अपनी गायन कला को ही आगे बढ़ाया।

अंकुश राजा नेटवर्थ

अंकुश राजा की साल 2024 में कुल नेटवर्क लगभग 12 से 14 करोड़ के बीच बताइए जा रही है। जो इन्होंने स्पॉन्सरशिप, गाने और फिल्मों आदि से अर्जित की है। ये किसी भी गाने के लिए लगभग एक से तीन लाख रुपये, फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए, स्टेज शो के लिए 5 से 7 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके साथ ही इन्होंने प्रॉपर्टी (जमीन) में भी निवेश किया है। और कुछ महंगी गाड़ियां जैसे टोयोटा फॉर्च्यूनर आदि इनके पास हैं।

Leave a Comment