Google For India 2024: भारत गूगल के लिए बहुत बड़ा यूजर बेस है। जिसको ध्यान में रखते हुए गूगल हमेशा भारत के लिए कुछ ख़ास (स्पेशल) करता आया है। हर साल गूगल Google For India (गूगल फॉर इंडिया) इवेंट का आयोजन करता है। जिसमें गूगल द्वारा भारत में कुछ खास और बेहतरीन सेवाएं लॉच की जाती है। इसी महीने दिवाली का त्यौहार है, जिसको सेलिब्रेट करते हुए गूगल ने भारत को कुछ प्रोडक्ट और सेवाएं शुरू की है। जिन्हें फिलहाल सिर्फ भारतीय ही इस्तेमाल कर सकते हैं। जो न सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि व्यापारियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। आईए इनके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
Table of Contents
Google For India 2024
गूगल द्वारा हर साल Google For India इवेंट आयोजन किया जाता है। इस प्रक्रम में 3 अक्टूबर 2024 को यह प्रोग्राम आयोजित हुआ। जिसमें गूगल द्वारा भारतीयों को प्राथमिकता देते हुए कई सेवाएं शुरू कि है। ये सेवाएं भारत में बोली जाने वाली स्थानीय भाषाओं में उपलब्धि कराई गई है। इसके अलावा गोल्ड लोन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी शुरू की गई है।
स्थानीय भाषाओं के साथ गूगल Gemini Live लॉन्च
गूगल द्वारा गूगल gemini live लॉन्च किया गया था। जो पहले केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध था। मगर अब इसे गूगल ने खास तौर पर भारतीयों के लिए 8 अलग-अलग भाषाओं में इस्तेमाल करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। जिसमें बंगाली, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी, तमिल, उर्दू और तेलुगु भाषाएं शामिल है। यह भाषाएं भारत में सबसे ज्यादा बोली जाती है। अब गूगल Gemini Live पर आप अपनी स्थानीय भाषा में सवाल जवाब कर सकते हैं।
गूगल सर्च एआई ओवरव्यू (भारतीय भाषाओं मे उपलब्ध)
गूगल भारत के सीनियर डायरेक्टर और प्रोडक्ट मैनेजमेंट हेमा बुडराजू द्वारा जानकारी दी गई है, कि अब गूगल सर्च पहले के मुकाबले बेहतर और सटीक परिणाम देगा। जो पहले केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध था। वह अब भारत में बोली जाने वाली ज्यादातर भाषाओं में उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी मदद से बहुत कम समय में ही ज्यादा जानकारी जुटाई जा सकती है।
गूगल लेंस वीडियो फीचर लॉन्च
गूगल लेंस गूगल का एक बेहतरीन फीचर है। जो किसी भी प्रोडक्ट की फोटो से उसकी जानकारी उपलब्ध कराता है। गूगल लेंस फीचर को एडवांस करते हुए गूगल ने अब सिर्फ फोटो ही नहीं बल्कि वीडियो से भी जानकारी एकत्रित करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। जो जानकारी के साथ-साथ कई प्रकार से मदद करेगा।
उदाहरण के तौर पर अगर आपकी वाशिंग मशीन खराब हो गई है, तो आप उसका वीडियो गूगल लेंस में स्कैन करें। इसके बाद गूगल लेंस आपको वाशिंग मशीन में आई खराबी और उसे ठीक करने की हर संभव तकनीक उपलब्ध कराएगा।
इसके अलावा गूगल ने AI Tool Gemini पेश किया है। जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी फोटो को आकर्षक वीडियो में बदल सकते हैं।
व्यापारियों के लिए कई AI फीचर्स और सेवाएं शुरू
गूगल ने व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए भी कई फीचर्स लॉन्च किये हैं। जो उनके व्यवसाय को तेजी देने और खर्च को कम करने में मदद करेंगे।
- व्हाट्सएप इंटीग्रेशन : अब व्यापारी गूगल सर्च रिजल्ट में भी ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए व्हाट्सएप इंटीग्रेशन कर सकेंगे। यह उनके व्यापार को तेजी देने का एक कामगार तरीका होगा।
- प्रॉडक्ट विडियो: गूगल के एआई फीचर की मदद से किसी भी प्रोडक्ट की फोटो को प्रभावशाली वीडियो में बदल सकते हैं। जिससे व्यापारियों के खर्चे में कमी आएगी और कम समय में ज्यादा बेहतर प्रचार वीडियो तैयार कर सकेंगे।
- व्यवसाय का विवरण: व्यवसाय की प्रोफाइल और व्यवसाय का विवरण एआई द्वारा जेनरेट किया जा सकेगा। साथ ही एक क्लिक में विवरण में बदलाव और री-जेनरेट करने का भी विकल्प दिया जाएगा।
- AI शॉर्ट रिव्यू: गूगल gemini एआई टूल की मदद से अब यूजर गूगल मैप पर इंडेक्स किसी भी होटल या बिजनेस के रिव्यू को सम्मराइज करके दिखायेगा। इससे आपको सभी रिव्यू पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी। आप एआई शॉर्ट रिव्यू को देखकर ही या फैसला कर सकेंगे कि होटल या व्यवसाय की सर्विस कैसी है।
मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर गोल्ड लोन सेवाएं शुरू
यह गूगल की एक नई सर्विस होगी। जिसमें गूगल भारतीयों को गोल्ड लोन का विकल्प देगा। जिसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस (muthoot finance) के साथ साझेदारी की है। सभी भारतीय गूगल पे यूजर गोल्ड गिरवी रखकर, इसके बदले लोन ले सकेंगे। जो अपेक्षाकृत कम ब्याज दर और अधिक लचीला होगा। हेमा बुडराजू के मुताबिक यह सभी सुविधाएं केवल भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है।