Bhojpuri Cinema: आई नहीं के बाद पवन सिंह का “चुम्मा” गाना बना इंटरनेट सेंसेशन, 18 घंटे में 18 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह आई नहीं के बाद पवन सिंह का चुम्मा गाना बना इंटरनेट सेंसेशन, 18 घंटे में 18 मिलियन व्यूज। पवन सिंह का ये गाना राजकुमार राव की आगामी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म का है। जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। पवन सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी भाषा की लोकप्रियता देशभर में बढ़ती जा रही है। बेशक पवन सिंह बॉलीवुड में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। मगर उन्होंने अपनी मातृभाषा में ही अभिनय किया है। जिससे हिंदी सिनेमा के दर्शकों की भी भोजपुरी में रुचि बढ़ने लगी है।

आई नहीं के बाद चुम्मा गाने ने उड़ाया बॉलीवुड में गर्दा

तरो-ताजा बात करें, तो पवन सिंह ने हाल ही में राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया स्टार्टर फिल्म स्त्री-2 के पॉपुलर गाने “आई नहीं” से हिंदी सिनेमा में सनसनी मचा दी। दर्शकों ने “आई नहीं” गाने को शानदार प्रतिक्रिया दी है। यह गाना कुछ ही घंटे में यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम और हर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। जिससे एक बात तो साफ हो जाती है, कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी कुछ कम नहीं है। यह किसी भी बॉलीवुड स्टार को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। जिसका गाना “चुम्मा” रिलीज हो चुका है। चुम्मा गाना में पवन सिंह न सिर्फ नजर आए हैं। बल्कि गाना भी पवन सिंह ने ही गाया है। चुम्मा गाना को केवल एक ही दिन में 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हर कोई गाने की तारीफ कर रहा है। धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में भी भोजपुरी भाषा की जड़े मजबूत होती नजर आ रही है। जिसका पूरा श्रेय पवन सिंह को जाता है।

बॉलीवुड में भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का डंका

कई भोजपुरी कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा से बॉलीवुड का सफर चुना है। जिसके साथ ही बॉलीवुड में आकर अपनी भोजपुरी पहचान भी खो दी है। मगर पवन सिंह ने इन सबसे अलग रास्ता चुना। वे भोजपुरी के साथ-साथ लगातर हिंदी सिनेमा में भी प्रोजेक्ट कर रहे हैं। मगर उन्होंने अपनी पहचान को बरकरार रखा है। पवन सिंह बॉलीवुड में आने के बाद भी अपनी मातृभाषा भोजपुरी में ही अभिनय कर रहे हैं। उनकी भोजपुरी की दमदार डायलॉग बाजी और गाने हिंदी सिनेमा में तड़का लगा रहे हैं। पवन सिंह किसी भी कीमत पर अपने मूल सिद्धांतों को बदलने के लिए तैयार नहीं है। और भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

यूं ही नहीं कहते पवन सिंह को पॉवर स्टार

पवन सिंह की दमदार पर्सनालिटी को देखते हुए फैंस उन्हें भोजपुरी का पॉवर स्टार कहते हैं। वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल और सबसे महंगे एक्टर है। कोई और होता तो शायद बॉलीवुड में काम पाने के चक्कर में कुछ भी करता। मगर इन्होंने एक बात साफ कर दी है कि चाहे इन्हें बॉलीवुड में काम मिले या ना मिले मगर यह हमेशा अपनी भाषा, वेशभूषा और संस्कृति के साथ ही अभिनय करेंगे। पवन सिंह चाहते हैं कि बॉलीवुड कलाकार भी भोजपुरी सिनेमा में अभिनय करें। और भोजपुरी का प्रभुत्व मजबूत करें। हालांकि पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार भोजपुरी भाषा में मुख्य भूमिका के तौर पर अभिनय कर चुके हैं। जिनमें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों का नाम शामिल।है।

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ( गंगा)

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी फिल्म गंगा में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें हेमा मालिनी ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में मनोज तिवारी और रवि किशन भी नजर आए थे। हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। इसके बावजूद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करने से कोई एतराज नहीं किया।

अजय देवगन

साल 2006 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “धरती कहे पुकार के” में अजय देवगन ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल की सबसे बडी सफल फिल्मों में से एक थी।

धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती ने भोजपुरी सिनेमा में सौतेले भाई, भोले शंकर और हम ही बनी मुखिया जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। जबकि धर्मेंद्र ने दुश्मन का खून पीना है, देश प्रदेश, दरिया दिल और इंसाफ की देवी जैसी फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा रह चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment