Top Time Travel Movies in Hindi: अतीत और भविष्य का सैर करायेगी ये टॉप 5 टाइम ट्रैवल फिल्में, भूलकर भी मिस मत करना

Top Time Travel Movies in Hindi: टाइम ट्रैवलर फिल्मों को देखने का अपना एक अलग ही मजा है। जिनसे आप वर्तमान में जीने के साथ-साथ सालों पीछे जाकर भूतकाल देख सकते हैं और भविष्य मैं जाकर भी अपने आप को देखना चुटकियों का काम है। इंडियन सिनेमा से अब तक ऐसी कई फिल्में रिलीज हो चुकी है। जो टाइम ट्रैवलिंग कांसेप्ट को काफ़ी करीब से एंजॉय कराती है। ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

Top Time Travel Movies in Hindi

फील्म रिलीज़ डेट 
2416 मई 2016 
Dobaaraa23 जून 2022 
Loop Lapeta14 फ़रवरी 2022 
Baar Baar Dekho9 सितम्बर 2016
Shree26 अप्रैल 2013 

24 Movie 

तमिल फिल्म “24” का डायरेक्शन विक्रम कुमार द्वारा किया गया है। जो 16 मई 2016 में रिलीज हुईं थीं। यह फिल्म एक वैज्ञानिक (सेथुरमन) के ईर्द-गिर्द घूमती है। जो एक ऐसी घड़ी का आविष्कार करता है। जिसके इस्तेमाल से वह कई सालों आगे या भूतकाल में सफर कर सकता है। मगर इस घड़ी को हासिल करने के लिए उसका जुड़वा भाई (अथरेया) हर मुमकिन कोशिश करता है। अथरेया ने घड़ी हासिल करने के लालच में अपने सगे भाई की हत्या कर दी। मगर फिर भी उसके हाथ यह घड़ी नहीं लगी। यह घड़ी आगे चलकर सेथुरमन के बेटे (सूर्या) को मिलती है। सूर्य इस घड़ी के इस्तेमाल से अच्छे काम करता है। और लोगों की खोई हुई वस्तुओं को ढूंढने में उनकी मदद करता है। हालांकि कई जगह वह अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए इसका गलत इस्तेमाल भी करता है। फिल्म देखने में काफी मजेदार सस्पेंस और प्रेरणादायक है। जिसे 64वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में दो पुरस्कार मिले थे।

Dobaaraa ( 2022) 

टाइम ट्रेवल पर आधारित यह फिल्म 23 जून 2022 को रिलीज की गई थी। जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया गया था। फिल्म एक ऐसे लड़के (अनय) के आसपास घूमती है। जिसने अपने पड़ोसी को उसकी पत्नी की हत्या करते हुए देखा है। मगर अनय की एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। इस घटना के करीब 25 साल बाद तापसी पन्नू (अंतरा) जो एक नर्स है। वह अपने पति और बेटी के साथ एक नए घर में शिफ्ट होती है। जब अंतरा टीवी चालू करती है, तो वह TV में इस लड़के (अनय) को देखते हैं। जिसकी डराने वाली बात यह है, कि यह मर चुका लड़का (आत्मा) अंतरा को टीवी से देख सकता है। और दोनों आपस में बातचीत कर सकते हैं। अंतरा को यह समझ आ चुका है, कि इस लड़के के साथ अब तक क्या हुआ है। और वह उसे बचाने की कोशिश करती है। सालों पहले जाकर अंतरा अनय को सड़क हादसे से बचा तो लेती है। मगर वह खुद अपनी जिंदगी को मुसीबत में डाल देती है। यह फिल्म काफी मजेदार और सस्पेंसी होने के साथ-साथ दिमाग पर जोर डालने को मजबूर करती है।

Loop Lapeta Movie

लूप लपेटा  फिल्म 14 फरवरी 2022 को आकाश भाटिया के डायरेक्शन में रिलीज की गई थी। यह फिल्म गोवा की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है। जिसमें सत्या (ताहिर राज)  एक रेस्तरां में नौकरी करता है। उसका मालिक उसे किसी व्यक्ति से 50 लाख रुपए लाने का ऑर्डर देता है। साथ ही एक पिस्टल भी देता है, कि अगर खाली हाथ आना हो तो खुद को गोली मार लेना। जब सत्या पैसे से भरा बैग लेकर लौट रहा था। तो वह एक अजीब घटना में बैग खो देता है। वह घबराकर अपनी प्रेमिका तापसी पन्नू (सावी) को फोन करता है, और पूरी घटनाक्रम बताता है। सावी समय के साथ खिलवाड़ करने में काफी माहिर है। वह भविष्य में जाकर सत्या की मौत देखती है। यहां से फिल्म की कहानी उड़ान भरती है। सावी अपने प्रेमी सत्या को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती है। मगर वह खुद समय के चक्कर में फंस जाती है। जहां से फिल्म की कहानी और ज्यादा मजेदार और दिलचस्प बन जाती है।

Baar Baar Dekho

फिल्म की कहानी एक प्रेमी जोड़े के ईर्द-गिर्द घूमती है। मैथ प्रोफेसर जय वर्मा (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और दिया कपूर (कैटरीना कैफ) एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। और जल्द ही उनके शादी होने वाली है। इस दौरान जय वर्मा को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रस्ताव आता है। मगर उसके होने वाले ससुर (राम कपूर) नहीं चाहते कि वह विदेश जाए. जय वर्मा को शादी से काफी ज्यादा चिढ़ है। अचानक उसे भविष्य में जाने का अवसर मिलता है। वह टाइम ट्रैवलर बनकर भविष्य की यात्रा करता है। जहां उसे रिश्तो की अहमियत समझ आती है। वह भविष्य में जाकर दिया से मिलता है। और यहां से फिल्म नई पटरी पर चढ़ती है। जय आज, कल और भविष्य तीनों को ही भरपूर जीता है। फिल्म में यही सब कुछ दिखाया गया है। जिसका आकर्षण केन्द्र जय और दिया कपूर की जिंदगी है।

Shree (2013)

यह कहानी एक आम लड़के के आसपास घूमती है। जो टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। इसका नाम सोनू है। सोनू अपनी प्रेमिका के साथ काफी खुश है। और शादी करना चाहता है। मगर पैसों की कमी के कारण उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में सोनू एक के वैज्ञानिक प्रयोग का नौवा और आखिरी नमूना है। बाकी के आठ लोगों पर प्रयोग असफल रहा और उन्होंने अपनी जान गवा दी।

वैज्ञानिक सोनू से 12 घंटे का सौदा करते हैं। इन 12 घंटे में सोनू उनके बताए अनुसार काम करेगा। इसके बदले उसे 10 लाख दे दिए गए और बाकी के 10 लाख 12 घंटे बाद मिलने वाले हैं। सोनू निर्धारित जगह पर पहुंच जाता है। जहां से उसकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मचती है। अब उसपर कई हत्याओं का आरोप है। और वह अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए भाग रहा है।

मगर उसे पता चलता है कि वह दो दिन पहले ही मर चुका है। और दो दिन पहले का किरदार भी उसके साथ जिंदगी जी रहा है। अब फिल्म में दो सोनू के किरदार नजर आते हैं। जिनमें एक वर्तमान में जी रहा है और एक जो समय यात्रा कर रहा है। यह फिल्में किसी पहेली की तरह मालूम पड़ती है। जिसे पहली बार में समझना कठिन काम हो सकता है। मगर यह फिल्म काफी मजेदार और सस्पेंस से भरपूर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment