Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा में हैट्रिक के बावजूद, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बिगाड़ा बीजेपी का राजनितिक खेल

Writen By: khabardaari.com
Updated
फॉलो करें
Vidhan Sabha Election Result 2024

Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस को जीत मिली है। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस कांग्रेस का मोर्चा फारूक अब्दुल्ला ने संभाला है। दूसरी ओर हरियाणा में एक बार फिर नायब सिंह सीएम पद पर बने रहेंगे। बीजेपी को हरियाणा में मिली जीत पर हमेशा गुमान रहेगा। मगर जम्मू कश्मीर में हुई हार भी बीजेपी के लिए एक बड़ी शिकस्त होगी। आईए जानते हैं जम्मू कश्मीर में हुई भाजपा की इस बड़ी हार से राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा? और इसे चुनावी प्रक्रिया के दौरान क्या अहम मुद्दे सामने आए हैं।

हरियाणा विधान सभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

बीजेपी ने हरियाणा में 15 साल की लगातार सत्ता को बरकरार रखते हुए, तीसरी बार नायाब जीत हासिल की है। हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक लग चुकी है। 52 साल (1972 के बाद) के इतिहास में बीजेपी ने पहली बार लगातार तीन बार अपनी सत्ता सुरक्षित की है। BJP को हरियाणा में साल 2014 में 47 सीटों पर जीत मिली थी। और मनोहर लाल खट्टर को सीएम पदभार सौंपा गया। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी 40 सीटों की जीत के साथ पर्चम लहराया। अब अक्टूबर 2024 में भी बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल करके लगातार तीन बार सत्ता संभाली है।

कौन बनेगा जम्मू कश्मीर का नया मुख्यमंत्री

दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजों से हर कोई हैरान है। दोनों ही दलों में अंदरूनी खिंचातान भी जारी है। लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह बिल्कुल साफ हो चुका है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री (2009-2014) फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान करते हुए साफ कर दिया है, कि जम्मू कश्मीर का अगला सीएम नेशनल कांफ्रेंस कांग्रेस के नेता और उनके बेटे अमर अब्दुल्ला बनेंगे। जबकि हरियाणा में एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

क्षेत्रीय चुनाव से जुडी मुख्य बातें और घोषणाएं

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के इन क्षेत्रीय चुनाव से दोनों ही दलों की अंदर की स्थिति सामने आई है। दोनों ही पक्षों ने अपनी जनता से कई वादे और घोषणाएं भी की है।

हारकर भी जीत गई बीजेपी

साल 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई थी। जिसके बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव कराये गए हैं। जिनमें बीजेपी बेशक हार गई है। मगर फिर भी BJP ने काफी मजबूत प्रदर्शन किया है। 2014 के चुनाव में बीजेपी के पास मात्र 25 सीटें थी। मगर इस बार बीजेपी के खाते में 29 सीटें आई है।

बीजेपी के 10 में से 8 मंत्री चुनाव हारे

हरियाणा में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हंसिल की है। हालांकि उनके 10 मंत्रियों में से 8 मंत्री चुनाव में हार गए हैं। यहां तक की नि-वर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता भी हार चुके मंत्रियों की सूची में शामिल है।

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर धारा 370

Vidhan Sabha Election Result 2024 के आते ही जम्मू कश्मीर के नए सीएम फारूक अब्दुल्ला ने जनता से वादा किया है, कि वे जम्मू कश्मीर में धारा 370 को एक बार फिर लागू करेंगे।

अग्निवीर सैनिकों को पेंशन नौकरी का वादा

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं से वादा किया है, कि जो भी अग्निवीर सैनिक 4 साल बाद रिटायर होकर लौटेगा तो उसे किसी भी अन्य पेंशन वाली सरकारी नौकरी में नियुक्ति दी जाएगी।

राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा

बीजेपी के लिए जम्मू कश्मीर की हार केवल एक राज्य की हार नहीं है। वह BJP के लिए राष्ट्रीय राजनीति पर भी व्यापक असर डालेगी। खासकर आगामी लोकसभा चुनाव में और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर की हार का असर देखने को मिलेगा। साथ ही बीजेपी की राज्य स्तर पर सहयोगी दलों के साथ गठबंधन के रणनीति में भी बाधा उत्पन्न होगी।

सभी लेख पढ़ें