Fauji 2 TV Series Updates: शाहरुख खान को फेमस बनाने वाले धारावाहिक फौजी की वापसी, इस बार विक्की जैन निभाएंगे मुख्य भूमिका

By: khabardaari.com

On: Wednesday, October 16, 2024 5:54 PM

Fauji 2 TV Series Updates
Google News
Follow Us

Fauji 2 TV Series Updates: 90 के दशक में शाहरुख खान इतने मशहूर नहीं थे, जितने की आज है. मगर उस समय “फौजी” टीवी सीरियल देश के हर घर में पसंद किया जाता था. जिसमें शाहरुख खान की मुख्य भूमिका थी। फौजी टीवी शो ने शाहरुख खान के करियर को एक नया माइलस्टोन दिया। और सिनेमा जगत में एक नई पहचान दिलाई। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। कई सालों तक सुर्खियां बटोरने के बाद यह शो बंद कर हो गया। मगर अब एक बार फिर यह टीवी शो चर्चा में आ गया है।

दरअसल फौजी टीवी सीरियल का दूसरा भाग जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि इसमें शाहरुख खान नहीं बल्कि विक्की जैन मुख्य भूमिका में होंगे। आईए इससे जुड़ी ताजा अपडेट पर नजर डालते हैं।

शाहरुख़ खान के चर्चित टीवी शो फौजी की वापसी (Fauji 2 TV Series)

शाहरुख खान के चर्चित शो फौजी ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद एक लंबा अंतराल लिया और अब करीब 36 साल बाद यह शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार किया जा रहा है। शाहरुख खान वाले फौजी शो को राजकुमार कपूर ने डायरेक्ट किया था। मगर अब इसके दूसरे भाग में कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सहित सभी चीजों में बड़ा बदलाव हो गया है।

फौजी के दूसरे सिक्वल को अभिनव पारिख डायरेक्ट करने वाले हैं। साथ ही विक्की जैन भी इसमें को-प्रोड्यूसर के तौर पर अपना पैसा लगाने वाले हैं।

फौजी 2 की मुख्य भूमिका में होंगे विक्की जैन और गौहर खान

बॉलीवुड हंगामा में छपी एक खबर के मुताबिक फौजी टेलीविजन शो में बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट रह चुके विक्की जैन मुख्य भूमिका में होंगे। इनके अलावा गोरह खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। जो लेफ्टिनेंट सिमरजीत कौर का किरदार अदा करेगी। हालांकि फौजी शो के पुराने किरदार भी नजर आ सकते हैं। मगर शो में ज्यादातार चेहरे नए और युवा होंगे।

12 नए युवा कलाकार टीवी सीरियल फौजी 2 में होंगे शामिल

शो के निर्माताओं ने शो में नजर आने वाले कलाकारों का नाम उजागर कर दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक शो के जरिए 12 नए कलाकारों को लांच किया जाएगा। जिनमें आशीष भारद्वाज, रुद्र सोनी, उत्कर्ष कोहली, अमरदीप फोगाट, नील सतपुडा, अयान मनचंदा, सुष्मिता भंडारी, मानसी, उदित कपूर, अमन सिंह दीप और प्रियांशु राजगुरु का नाम शामिल है।

फौजी 2 में शाहरुख खान होंगे या नहीं

राजकुमार कपूर के फौजी शो में शाहरुख खान ने अभिमन्यु राय के किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया था। मगर इसके दूसरे भाग में शाहरुख खान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, कि वह इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, कि वह इस शो में कैमियो रोल कर सकते हैं। अब शाहरुख खान इस शो में नजर आएंगे या नहीं। यह तो शो शुरू होने के बाद ही साफ होगा।

दूरदर्शन पर होगा प्रसारित

90 के दशक में फौजी शो हर रविवार शाम 7:30 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। अब संदीप सिंह ने भी इसी नक्शे-कदम पर चलते हुए दूरदर्शन के साथ कोलैबोरेशन किया है। और फौजी 2 टीवी सीरियल को भी दूरदर्शन पर ही प्रसारित करने की घोषणा की है। जो 2024 के अंत या अगले साल की शुरुआत से शूटिंग शुरू की जा सकती है.

पहले भाग में फौजियों के जीवन को दिखाया गया था। साथ ही फौजियों के महत्व से रूबरू कराया गया था। मगर दूसरे भाग की कहानी क्या होगी? और दर्शकों को क्या प्रेरणा और सीखने को मिलेगा। यह फिलहाल पूरी तरह से गुप्त है। समय के साथ इससे जुड़ी अपडेट और जानकारी मिलती रहेगी।

Leave a Comment