Most Popular Indian TV Actress जिनकी फैन फॉलोविंग के आगे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कुछ नहीं

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 7:35 AM

Most Popular Indian TV Actress
Join
Follow Us

Most Popular Indian TV Actress: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री ने पिछले दो दशक में जबरदस्त उन्नति करते हुए कई प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री को नाम और सफलता दिलाई है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी और कड़ी मेहनत से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। छोटे पर्दे पर भी अभिनेत्री की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं आकी जाती। इन्हें इनके दमदार अभिनय से देश के हर घर में पहचान मिली है। भारतीय टेलीविजन जगत की अभिनेत्री जो न केवल टेलीविजन क्षेत्र तक ही सीमित रही है। बल्कि इन्होंने संपूर्ण भारतीय सिनेमा जगत में तगड़ा नाम कमाया है। साथ ही सोशल मीडिया में भी इनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। आईए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हिना खान

37 साल की हिना खान किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में “यें रिश्ता क्या कहलाता है” टीवी सीरियल से की थी। जिससे इनको पहचान और सफलता मिली। इसके बाद इन्होंने कसौटी जिंदगी की 2, खतरा खतरा खतरा (रियलिटी शो) और नागिन 5 में भी काम किया है। हिना खान बिग बॉस सीजन 11 में भी नजर आ चुकी है। हालांकि वे फाइनल लिस्ट तक पहुंची थी। मगर जीत न सकी। इन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। जैसे “हक्क से” और लिंक : द फाइनल कॉल। 

हिना खान की मुख्य भूमिका में साल 2020 में हैक्ड नाम से फिल्म रिलीज की गई थी। जिसमें वह समीर नाम के साइबर अपराधी के खिलाफ लड़ती नजर आई है। 

हिना काफी जवान और खूबसूरत है। इनके इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। यह अपनी लाइफ स्टाइल और ब्यूटी टिप्स से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करती है। हिना खान फिलहाल अविवाहित है। 

परिधि शर्मा

परिधि शर्मा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। परिधि ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत “तेरे मेरे सपने” टीवी सीरियल से की थी. हालांकि उन्हें इस टीवी सीरियल में काफी छोटा किरदार निभाने का मौका मिला था. लेकिन उन्हें असली पहचान 2013 में शुरू हुए “जोधा अकबर” टीवी सीरियल से मिली। जिसमें उन्होंने जोधा बाई का किरदार निभाया था।

जोधा बाई का किरदार निभाकर परिधि शर्मा टीवी जगत में अमर हो गई। इसके अलावा उन्होंने रुक जाना नहीं, यह कहा आ गए हम, पटियाला बेब्स, चिकित्सा और जग जननी मां वैष्णो देवी जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। परिधि शर्मा शादीशुदा है। उन्हें एक बेटा भी है। परिधि शर्मा के इंस्टाग्राम पर लगभग 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।

मौनी रॉय

मौनी रॉय भारतीय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपनी सुंदरता और बेहतरीन अदाकारी से यह मुकाम हासिल किया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आए टीवी शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से की थी.  जिसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था। यह टीवी शो काफी लोकप्रिय हुआ। जिसने मौनी रॉय को पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कस्तूरी, पति-पत्नी और वो, दो सहेलियां, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, झलक दिखलाजा 7 जैसे टेलीविजन शो और रियलिटी शो में काम किया है।

  • मौनी रॉय कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। इन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार की पति पत्नी का किरदार निभाया था।
  • ये 2019 में रिलीज हुई रोमियो अकबर वाल्टर (RAW) फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नजर आई।
  • 2020 में लंदन कॉन्फिडेंशियल में और 2022 में ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा फिल्म में विलेन के रूप में किरदार निभाया।
  • 39 साल की मौनी रॉय शादीशुदा है। इन्होंने साल 2022 में सूरज नांबियार से शादी की थी। जो एक उद्यमी है। और दुबई में रहते हैं। मोनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 3.4 करोड़ फॉलोअर्स है। 

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत के साथ 2008 में टीवी शो छोटी बहू से की थी। जिसमें उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। इन्हें पहले ही टीवी सीरियल से लोकप्रियता मिली और इन्हें आज भी लोग छोटी बहू के किरदार से ही जानते हैं। इसके बाद इन्होंने छोटी बहू 2, सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह, जीनी और जीजू जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। यह बिग बॉस 14 में भी प्रतियोगी के रूप में नजर आ चुकी है। 

रुबीना दिलैक बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। इन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई “अर्ध” फिल्म में एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की कहानी को किरदार के रूप में दिखाया था। 37 की अभिनेत्री शादीशुदा है। इन्होंने अभिनेता अभिनव शुक्ला के साथ 2018 में शादी की थी। जो इनके साथ बिग बॉस 14 में भी नजर आए थे। और अपने मजबूत रिश्ते का उदाहरण पेश किया। रुबीना के इंस्टाग्राम पर लगभग 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है जहां यह अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती है।