गेमिंग के लिए कौनसे ब्रांड का लैपटॉप सबसे अच्छा है? गेमिंग लैपटॉप खरीदने से पहले जान लें ये तकनीकी फैक्टर

आजकल गेमिंग का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई गेमर बनने की होड़ में लगा है। मगर गेमिंग के लिए एक बेहतर लैपटॉप का होना भी बहुत जरूरी है। बाजार में कई ब्रांड्स के लैपटॉप उपलब्ध है। मगर गेमिंग के लिए लैपटॉप में तकनीकी फैक्टर बहुत मायने रखता है। इस आर्टिकल में हम गेमिंग लैपटॉप के लिए प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड, स्टोरेज और डिस्प्ले जैसे तकनीकी फैक्टर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिसे पढ़ने के बाद आप गेमिंग लैपटॉप खरीदने का सही फैसला करने में सक्षम होंगे।

गेमिंग लैपटॉप | प्रोसेसर (CPU)

प्रोसेसर एक प्रकार से कंप्यूटर का दिमाग होता है। जो गेमिंग के लिए बहुत बड़ा रोल निभाता है। गेमिंग के लिए तेज और शक्तिशाली प्रोसेसर होना बेहद जरूरी है। ताकि गेम स्मूथली और बिना लैग के चल सके। बाजार में मौजूद इंटेल कोर I7 और AMD Ryzen 7 या इससे ऊपर के प्रोसेसर गेमिंग के लिए शानदार माने जाते हैं। हालांकि प्रोसेसर कोर की संख्या भी गेमिंग अनुभव के लिए मायने रखती है। गेमिंग के लिए कम से कम चार कोर वाला प्रोसेसर चाहिए। ताकि मल्टीटास्किंग और गेम के बीच ट्रांजिशंस स्मूथली हो सके।

ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU)

ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट भी गेमिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी फैक्टर में से एक माना जाता है। GPU ग्राफिक्स को रेंडर करने के लिए जिम्मेदार होता है। जिससे गेम के विजुअल अच्छे से दिखाई देते हैं। बाजार में एनवीडीया और एमडी के ग्रैफिक्स कार्ड काफी शानदार माने जाते हैं। मगर इनमें भी एनवीडीया गेट फोर्स आरटीएक्स 3060 और इससे ऊपर के GPU गेमिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।

इसके साथ ही VRAM यानी वीडियो रैम भी काफी जरूरी फैक्टर है। हाई एंड गेम्स खेलने के लिए 6GB रैम और इसे अधिक VRAM की आवश्यकता होती है। ताकि फ्रेम रेट बेहतर मिल सके।

RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी)

RAM गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। गेमिंग के दौरान गेम के डाटा और एप्लीकेशन को रैम में ही स्टोर किया जाता है। जिससे कंप्यूटर तेजी से काम करता है। एक गेमिंग लैपटॉप में कम से कम 8GB रैम होना जरूरी है। हालांकि हाई एंड गेम्स के लिए कम से कम 16GB रैम बेहतर मानी जाती है। रैम को जरूरत के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है।

स्टोरेज (SSD vs HDD)

स्टोरेज किसी भी डिवाइस की स्पीड के लिए काफी महत्वपूर्ण फैक्टर होती है। आमतौर पर गेमिंग लैपटॉप में SSD प्रकार का स्टोरेज इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि यह HDD के मुकाबले काफी तेजी से काम करता है। SSD की वजह से ही गेम्स लोड होने में कम समय लगता है। और गेमिंग परफॉर्मेंस में भी इजाफा होता है। किसी भी गेमिंग लैपटॉप में कम से कम 512GB SSD स्टोरेज होनी चाहिए। हालांकि इससे ज्यादा हो तो और भी बेहतर होगा। गेमिंग लैपटॉप में NVMe SSD स्टोरेज सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है।

डिस्प्ले फैक्टर्स

बड़ी साइज वाली डिस्प्ले (15”) हो तो गेम खेलने का मजा ही कुछ और होगा। गेमिंग लैपटॉप का स्क्रीन रेजोल्यूशन FHD (1080P) होना चाहिए। ताकि गेम्स के विजुअल्स साफ नजर आ सके। साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी ज्यादा होना चाहिए।  कम से कम 120 या 144Hz रिफ्रेश रेट वाले लैपटॉप गेमिंग के लिए शानदार माने जाते हैं।

गेमिंग लैपटॉप के लिए कूलिंग सिस्टम 

कूलिंग सिस्टम लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हाई परफॉर्मेंस गेम खेलने या लंबी अवधि तक गेमिंग करने के कारण लैपटॉप काफी ज्यादा गर्म हो जाते हैं। जिसके तापमान को नियंत्रित करने के लिए कूलिंग सिस्टम जिम्मेदार होता है। कूलिंग सिस्टम के कारण लैपटॉप की परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आती। कुछ लैपटॉप में डबल तो कुछ में ट्रिपल फैन सिस्टम लगे होते हैं। जो बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं। हालांकि कई गेमर अतिरिक्त कूलिंग पैड भी इस्तेमाल करते हैं। जो ओवरहीट कम करने का तरीका है।

बैटरी बैकअप और बैटरी लाइफ

गेमिंग लैपटॉप की बैटरी लाइफ और बैटरी बैकअप सामान्य लैपटॉप से कम ही होती है। क्योंकि गेमिंग के दौरान बहुत ज्यादा पावर की जरूरत होती है। आमतौर पर कोई भी गेमिंग लैपटॉप कम से कम 3-4 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। लेकिन कुछ लैपटॉप बेहतर मैनेजमेंट के साथ अधिकतम 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। ज्यादातर गेमर्स गेमिंग करते प्लग इन करके ही गेमिंग करते है।

गेमिंग के लिए कौन से लैपटॉप ब्रांड सबसे अच्छे हैं?

बाजार में गेमिंग लैपटॉप्स के कई ब्रांड्स उपलब्ध है। मगर कुछ ब्रांड्स खासकर गेमिंग के लिए अलग से लैपटॉप तैयार करते हैं। जिनमें ASUS ROG (रिपब्लिक ऑफ गेमर्स), MSI, एलियनवेयर, एसर प्रीडेटर, HP ओमेन का नाम शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment