अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव क्यों कर रही है विदेश से पॉलिटिक्स की पढ़ाई?

इन दिनों अदिति यादव चर्चा का विषय बनी हुई है। वह कभी राजनीतिक समारोह में नजर आती है तो कभी चुनावी रैलियां की बागदौड़ संभाल रही है। 21 वर्षीय अदिति यादव मौजूदा समय में विदेश से पॉलिटिक्स की पढ़ाई कर रही है। अदिति बचपन से ही पढ़ाई में काफी अव्वल दर्जे की छात्रा रही है। हर कोई यह जानना चाहता है आखिर आदित्य यादव पॉलिटिक्स की पढ़ाई क्यों कर रही है? और क्या वह अपने दादा और पिता की तरह राजनीति में कदम रखेंगी या अपना कोई और ही करियर चुनेगी। आईए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

कौन है अदिति यादव

अदिति यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव की बेटी है। और मुलायम सिंह यादव की पोती है। अदिति को उत्तर प्रदेश के लोग “घर की बिटिया” कहकर पुकारते हैं। वह अक्सर जनता के साथ सीधे रूप से संपर्क करके उनकी समस्याओं को सुनती है। और उनके साथ पारिवारिक रूप से रिश्ता जोड़ती है। पिछले कुछ सालों में अदिति राजनीतिक कार्यक्रमों में भी लागतार नजर आ रही है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी अदिति ने माता-पिता के साथ रेलियों में खूब प्रचार किये हैं। तब से ही सोशल मीडिया में खबरें आने लगी है कि अदिति यादव भी राजनीतिक करियर की शुरुआत कर चुकी है। हालांकि उनकी तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

क्यों कर रही है पॉलिटिक्स की पढाई

अदिति यादव बचपन से ही पढ़ने में अग्रणी रही है। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के लाल मार्टिनियर कॉलेज से पूरी की है। अदिति ने साल 2020 में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसमें उन्हें 98% अंक मिले हैं। अदिति को घुड़सवारी करने और बैडमिंटन खेलने का काफी शौक है।

12वीं कक्षा पास करने के बाद अदिति ने आगे की पढ़ाई विदेश से करना चुना है। अब वह यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अदिति पॉलिटिक्स की पढ़ाई क्यों कर रही है? और इसके पीछे उसकी क्या योजना है? आईए इसके बारे में भी जान ही लेते हैं।

दरअसल अदिति जल्द ही राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली है। हालांकि काफी हद तक कहा जा सकता है कि उसके राजनीतिक करियर की शुरुआत हो चुकी है। वह राजनीतिक विषय के साथ अपनी ग्रेजुएशन करना चाहती है। ताकि वह राजनीति को गहराई से समझ सके।  साथ ही समाज, सरकार, सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों की अच्छी समझ ले सके। 

राजनीति की पढ़ाई अदिति को कई महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराती है। जिसमें सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, कानून और सरकारी व्यवस्था आदि शामिल है।

अदिति यादव राजनीतिक रुख

अदिति यादव राजनीतिक करियर की शुरुआत की घोषणा कब करेगी। इसको लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ध्यान दे रही है। हालांकि इसके साथ ही राजनीतिक मुद्दों की भी खोज खबर रखती है। कुछ महीनों पहले ही जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में भी अदिति ने भाग लिया था। शपथ समारोह के दौरान वह अपने पिता के साथ नजर आई थी।

इससे पहले लोकसभा के चुनाव में वह घर-घर जाकर वोट मांगती नजर आई थी। उस दौरान उनकी मां से मीडिया ने सवाल पूछा था कि क्या यह अदिति के राजनीतिक करियर की शुरुआत है? तो उसकी मां ने कहा कि अदिति अपने करियर को चुनने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है. वह राजनीति में अपनीजड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही है। संभावित रूप से अदिति अपनी पॉलिटिक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद नए उम्मीदवार के रूप में खड़ी हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment