Allu Arjun Net Worth: पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ चार्ज कर अल्लू अर्जुन बने सबसे महंगे स्टार

By: महेश चौधरी

Last Update: November 18, 2024 9:54 AM

Allu Arjun Net Worth
Join
Follow Us

Allu Arjun Net Worth : इन दिनों इंडियन सिनेमा में अल्लू अर्जुन का नाम छाया हुआ है। पुष्पा फ्रेंचाइजी ने उनकी सफलता को 7वें आसमान पर पहुंचा दिया है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसके बाद उनकी चर्चा और बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की फीस को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की फीस कितनी है? और इस फिल्म के बाद उनकी नेटवर्थ में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ में तगड़ा इजाफा

अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे सफल फिल्म पुष्पा द राइस मानी जा रही है। जिसने न सिर्फ अल्लू अर्जुन को कई अविश्वसनीय अवॉर्ड दिलाये है। बल्कि उनकी कमाई भी बढ़ी है। पुष्पा द राइज फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने करीब 85 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। साथ ही इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। नंबर 2024 के मुताबिक अल्लू अर्जुन की कुल नेटवर्थ करीब 800 करोड रुपए बताई जा रही है। साल की शुरुआत में उनकी कुल नेटवर्क केवल 460 करोड रुपए थी। यानी 1 साल से भी कम समय में अल्लू अर्जुन की संपत्ति में लगभग 90% का उछाल आया है।

पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़

Livemint में छपी एक खबर के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने पुष्प 2 फिल्म के लिए करीब 300 करोड रुपए चार्ज किये हैं। जो टॉलीवुड के किसी भी दूसरी दूसरे कलाकार से कई गुना ज्यादा है। एक फिल्म के लिए 300 करोड़ चार्ज करके अल्लू अर्जुन ने न सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिए है। जानकारी के लिए बता दे सलमान खान शाहरुख खान और आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकार भी किसी फिल्म के लिए 300 करोड़ चार्ज नहीं करते हैं। पुष्पा 2 फिल्म की फीस के बाद अल्लू अर्जुन की नेटवर्क में तेजी आई है। जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 800 से 850 करोड़ के बीच पहुंच गई है।

अल्लू अर्जुन के कमाई के स्त्रोत

अल्लू अर्जुन की कमाई के कई स्रोत है। जिसमें मुख्य रूप से फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म प्रोडक्शन कंपनी और उनका खुद का हेल्थ स्टार्टअप शामिल है। अल्लू अर्जुन हर साल करीब 90 करोड़ रुपए कमाते हैं।

  • फिल्में: अल्लू अर्जुन डीजे, पुष्पा द राइज, सन ऑफ सत्यमूर्ति और सूर्या जैसी फिल्मों से तगड़ी लोकप्रियता हासिल की है। वह किसी भी फिल्म के लिए 50 से 60 करोड रुपए चार्ज करते थे। जो अब करीब 2 से 3 गुना बढ़ा दी है। फिल्में उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा है।
  • ब्रांड एंडोर्समेंट: अल्लू अर्जुन सॉफ्ट ड्रिंक, फूड डिलीवरी ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म सहित कई बड़ी कंपनियों के प्रचार कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन किसी भी ब्रांड एंडोर्समेंट डील के लिए कम से कम कर 4-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
  • हेल्थ केयर स्टार्टअप: अल्लू अर्जुन एक हेल्थ केयर स्टार्टअप के मालिक है। इस स्टार्टअप की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड रुपए हैं। जहां से भी अल्लू अर्जुन की अच्छी खासी कमाई होती है।
  • इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जुबली हिल्स इलाके में उनका एक आलीशान घर भी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। अल्लू अर्जुन ने साल 2015 में मुंबई में 2BHK फ्लैट में भी करोड़ों रुपए निवेश किये थे।

अल्लू अर्जुन कार कलेक्शन

अल्लू अर्जुन के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है। जिसमें रोल्स-रॉयस कलिनन कार, जिसकी कीमत लगभग 6.95 करोड रुपए हैं। इसके अलावा 75 से 1 करोड़ कीमत की Hummer H2 कार, 99 लाख की जैगुआर XJL, 1.78 करोड़ की रेंज रोवर, वोल्वो की XC98 एक्सीलेंस और फाल्कन की कस्टमाइज्ड कार भी शामिल है। जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ है।

Leave a Comment