Kantara A Legend Chapter 1 फिल्म की कहानी रियल है या काल्पनिक? जानें फिल्म से जुडी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Kantara A Legend Chapter 1: कांतारा फिल्म की सफलता को देखते हुए फिल्म निर्माता ने इसकी कड़ी को आगे बढ़ने का फैसला किया है। कांतारा केवल 16 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने लगभग 350 करोड़ का कारोबार किया था। पिछले साल ही मेकर्स ने कांतारा का प्रिक्वल जारी किया था। तब से ही इसको लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। आइए जानते हैं, Kantara A Legend Chapter 1 की कहानी वास्तविक है? या काल्पनिक? और साथ ही जानेंगे फिल्म से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

Kantara A Legend Chapter 1 कहानी रियल है या काल्पनिक

कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1 भारतीय माइथोलॉजी और लोकताओं के मिश्रण से तैयार की गई एक कहानी है। जिसे कांतारा के प्रिक्वल के रूप में तैयार किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने यह फिल्म बनाने के लिए प्रेरणा कांतारा की गहरी पृष्ठभूमि और उसकी ऐतिहासिकता से ही ली है। 

फिल्म की कहानी का केंद्र दक्षिण भारत की तुलु कम्युनिटी की एक खास परंपरा “भूता कोला” है। जो जंगल के देवताओं और उनकी रक्षक की कहानी को पर्दे पर दिखाने का काम करेगी। फिल्म के पहले भाग में शिवा के किरदार और जंगल के देवता पंजुरली की गाथा को दिखाया गया था। अब इसके प्रिक्वल में इन सभी परंपराओं और उनके मूल इतिहास को गहराई से दिखाने की कोशिश की जाएगी।

यानी फिल्म की कहानी न ही तो पूरी तरह से वास्तविक है और न ही पूरी तरह से काल्पनिक। फिल्म को फिक्शन और लोक कथाओं का मिश्रण कहा जा सकता है। क्योंकि वास्तविक परंपराओं और इतिहास से प्रेरणा लेकर ही काल्पनिक कहानी को तैयार किया गया है। ऋषभ शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि यह कहानी रिसर्च और माइथॉलजी एलिमेंट्स का नतीजा है। जिसे जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर लाने का काम किया जा रहा है। 

Kantara A Legend Chapter 1 Cast and Crew

इस आगामी कन्नड़ फिल्म की कहानी ऋषभ शेट्टी ने लिखी है। जो फिल्म के डायरेक्टर भी है। और ऋषभ शेट्टी ही फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म को विजय किरगंदुर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। जिसमें जयाराम और जिशु सेनगुप्ता सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Kantara A Legend Chapter 1 Budget

फिल्म का पहला भाग मात्र 16 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। अब फिल्म के क्रेज को देखकर निर्माता ने भी फिल्म के बजट को बढ़ाकर लगभग 125 करोड़ कर दिया है। अब यह देखना बाकी है कि 125 करोड़ के भारी भरकम बजट के बाद दर्शकों का पर्दे पर अनुभव कैसा रहने वाला है।

कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1 कर्नाटक के जंगलों में होगी शूटिंग

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की कहानी के मुताबिक इसे सालों पुराने वातावरण में दिखाने का जिम्मा उठाया है। फिल्म के पहले भाग की तरह प्रिक्वल को भी कुंडापुरा, मंगलुरु और कर्नाटक के दूसरे तटीय क्षेत्रों में शूट किया जाएगा। ताकि फिल्म को घने जंगलों का वातावरण मिल सके। हरियाली, पानी के बहते झरने और गहरे समुद्र के सीन दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर वास्तविक माहौल का अनुभव कराएंगे।

कांतारा-1 बनी थी ब्लॉकबास्टर

कांतारा भाग-1 काफी अलग और दिलचस्प कहानी के साथ तैयार की गई थी। फिल्म में दिखाए जाता है कि एक राजा जो अपनी मनोकामना पूर्ण करने के बदले देव को जमीन का एक बड़ा हिस्सा उपहार स्वरूप दे देता है। मगर देव उस जमीन को अपने पास रखने की बजाय आदिवासी लोगों को भेंट कर देता हैं। ताकि वे अपना जीवन व्यापन कर सके। इसके बाद कहानी एक दूसरे कालखंड में दिखाई जाती है, कि आज के समय में राजा के उत्तराधिकारी उस जमीन को फिर से हड़पने की कोशिश में लग जाते हैं। जिसके बाद इंसाफ करने के लिए देव को आना पड़ता है। इसी के साथ फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment