IPL 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑप्शन का आयोजन किया जा रहा है। आज (पहले दिन) कई खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। जिसमें ऋषभ पंत ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी होने का खिताब अपने नाम किया है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन के लिए उतरी है। जो निजी रूप से अधिकतम 25 खिलाड़ियों और सामूहिक रूप से 204 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएगी। IPL Auction 2025 Players List भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को किस टीम ने कितने करोड़ में खरीदा है?
IPL Auction 2025
आईपीएल ऑक्शन 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी 641 करोड़ के ऑक्शन पर्स के साथ नीलामी करने के लिए उतरी है। जो कुल मिलाकर 204 खिलाड़ियों की खरीदारी करेगी। इनके लिए लगभग 577 खिलाड़ियों के विकल्प मिला वाला है। सभी फ्रेंचाइजी 3 सीजन के लिए अपनी टीम तैयार कर रही है। इस बार टीमों के पास खर्च करने के लिए पैसे भी बहुत ज्यादा है। किस टीम ने किस खिलाड़ी पर कितना पैसा खर्च किया है? इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
पंजाब किंग्स ने नहीं छोड़ा अर्शदीप
आईपीएल ऑक्शन 2025 की शुरुआत अर्शदीप सिंह से हुई। सनराइजर्स हैदराबाद में 18 करोड रुपए की बोली के साथ अर्शदीप को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की। मगर पंजाब किंग्स में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके अर्शदीप को टीम में बनाए रखना चुना।
ऋषभ पंत बने सबसे महँगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत पर भर-भर कर दाव लगाया है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगी खिलाड़ी बने हैं। इनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया ही था। जिन्हें पंजाब किंग ने 26.75 करोड़ में खरीदा है। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जेंट्स ने 27 करोड रुपए में खरीद कर अपनी स्कॉट में शामिल किया है। वहीं पिछले साल के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 के लिए 24.75 करोड़ में खरीदा था।
KL राहुल बन सकते है DC के कप्तान
केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया है। जिसमें सबसे पहले दांव कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर बेंगलुरु की ओर से दांव लगाया गया। दोनों की बिडिंग वॉर 10 करोड़ पर पहुंची। मगर इसके बाद दिल्ली कैपिटल ने केएल राहुल को 14 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। संभावना है कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को अपना कप्तान बना सकती है।
लियाम लिविंगस्टन: लियाम को आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपए देकर फ्रेंचाइजी में शामिल कर लिया है।
युजवेंद्र चहल: युजवेंद्र चहल पर सबसे पहला दांव गुजरात ने लगाया। इसके बाद चेन्नई भी इस दौड़ में शामिल हो गई। धीरे-धीरे बिल्डिंग बढ़ाने के साथ पंजाब किंग्स और हैदराबाद सनराइजर्स ने भी चहल पर बोली लगाना शुरू किया। अंतिम रूप से पंजाब किंग्स ने युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ में अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल कर लिया.
IPL Auction 2025 Players List
अर्शदीप सिंह | पंजाब किंग्स | 18 करोड़ |
कगिसो रबाडा | गुजरात टाइटंस | 10.75 करोड़ |
श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 26.75 करोड़ |
जॉस बटलर | गुजरात टाइटंस | 15.75 |
मिचेल स्टार्क | दिल्ली कैपिटल्स | 11.75 करोड़ |
ऋषभ पंत | लखनऊ सुपर जायंट्स | 27 करोड़ |
मोहम्मद शमी | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 करोड़ |
डेविड मिलर | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7.50 करोड़ |
युजवेंद्र चहल | पंजाब किंग्स | 18 करोड़ |
मोहम्मद सिराज | गुजरात टाइटंस | 12.25 करोड़ |
लियम लिविंगस्टन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8.75 करोड़ |
केएल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स | 14 करोड़ |
संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स | 18 करोड़ |
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स | 18 करोड़ |
राशिद खान | गुजरात टाइटंस | 18 करोड़ |
जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियंस | 18 करोड़ |
शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस | 16.50 करोड़ |
अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स | 16.50 करोड़ |
सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस | 16.35 करोड़ |
हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियंस | 16.35 करोड़ |
अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 करोड़ |