IPL 2025 First Match: सबसे पहले ये 2 टीमें रखेगी मैदान में कदम, इस बार नए मैदान से हो सकती है खेल की शुरुआत

IPL 2025 First Match होने में अब केवल 3 महीने का ही समय बचा हैं। खेल की तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर इस बार आईपीएल में ऑक्शन से लेकर मैदान तक कई बड़े बदलाव किये गए हैं। जिसमें खेल मैदान भी नया देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं IPL 2025 First Match कब होगा और कौनसी 2 टीमें में पहली बार नए मैदान में कदम रखेंगी।

IPL 2025 First Match कब होगा 

आईपीएल 2025, 14 मार्च 2025 को शुरू होने वाला है। जो 25 मई 2025 तक खेला जाएगा। यानी IPL 2025 First Match 14 मार्च को खेला जाएगा। हमेशा आईपीएल का पहला मैच पिछले सीजन की फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के बीच होता आया है। जिसके अनुसार देखा जाए तो आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों ने आईपीएल 2024 का फाइनल मैच खेला था। जिसमें KKR की जीत हुई थी। जिसके मुताबिक आईपीएल 2025 का पहला मैच भी कोलकाता और हैदराबाद दोनों टीमों के बीच होगा। मगर इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

IPL 2025 First Match कौनसे स्टेडियम में खेला जायेगा

कथित तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत नरसिंहगढ़ में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से हो सकती है। क्योंकि ईडन गार्डन्स में अगले साल निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम में कई बड़े बदलाव भी करने की योजना है। जिसके चलते ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 की शुरुआत होना संभव नहीं है। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी के बयान के मुताबिक आईपीएल 2025 सीजन के लिए नरसिंहगढ़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दूसरा घरेलू मैदान बन सकता है।

नरसिंहगढ़ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण लगभग 185 करोड़ की लागत के साथ साल 2017 में शुरू हुआ था। हालांकि स्टेडियम अब तक पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। मगर TCA सचिव सुबार्ता डे के मुताबिक आईपीएल अध्यक्ष अरुण कुमार ने राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नरसिंहगढ़ खेल मैदान का दौरा किया है। जिसके बाद मिली सूचना के मुताबिक अगर यह स्टेडियम फरवरी महीने तक अंतिम रूप से तैयार हो जाता है, तो आईपीएल 2025 सीजन की शानदार शुरुआत के लिए यह स्टेडियम दूसरा उत्तम विकल्प बनेगा। 

सुबार्ता डे आगे कहती है कि स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए और इसे फरवरी के आखिरी सप्ताह तक पूरी तरह से तैयार करने के लिए सबसे प्रतिष्ठित निर्माण एजेंसी को काम पर लगाया गया है। जो इसे जल्द से जल्द तैयार करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है। स्टेडियम का पिछले 7 वर्षों में लगभग 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

आईपीएल 2025 सीजन में कुल कितने मैच खेले जाएंगे

IPL के अब तक ज्यादातर सीजन में औसत 74 मुकाबला खेलते आए हैं। मगर आईपीएल 2025 में डिजिटल मीडिया राइट्स के चलते मैचों की संख्या बढ़ाने का दबाव डाला जा रहा है। जिसके बाद आईपीएल 2025 सीजन में तो 74 मुकाबले ही खेलना तय हुआ है। मगर आईपीएल 2026 में 84 मुकाबले आईपीएल 2027 में लगभग 94 मुकाबले खेले जाएंगे।

जैसा कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च को होकर 25 मई को आखिरी मैच खेला जाएगा। जबकि आईपीएल 2026 सीजन 15 मार्च  से 31 मई 2026 तक खेला जाएगा। और 2027 सीजन की शुरुआत 14 मार्च से होगी। जिसका आखिरी मैच 31 मई 2027 को होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment