5 Underrated Bollywood Films: हिट होने वाले थी ये फिल्में एक चूक और हो गई सुपर फ्लॉप, आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर तक की फिल्मों का नाम शामिल

किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए क्या चाहिए? एक अच्छी कहानी, शानदार डायरेक्शन और मजबूत स्टार कास्ट का होना काफी होता है। मगर बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो इन सभी पैरामीटर्स पर खरी उतरने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास न कर सकी। इस लेख में हम 5 Underrated Bollywood Films की जानकारी देंगे। जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती थी। मगर किन्हीं कारणों से फिल्म कमजोर पड़ गई और दर्शकों ने इन्हें कम आंका.

5 Underrated Bollywood Films

5 Underrated Bollywood Filmsमूवी रिलीज़ डेट
तमाशा 27 नवंबर 2015
शिप ऑफ थीसियस19 जुलाई 2013
पान सिंह तोमर2 मार्च 2012
लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022
बर्फी14 दिसंबर 2012

Tamasha Movie

तमाशा फिल्म 27 नवंबर 2015 को रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन इम्तियाज अली द्वारा किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह फिल्म वेद (रणवीर कपूर) और तारा (दीपिका पादुकोण) नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। वेद अपना जीवन लोगों के बनाए तौर तरीकों के अनुसार जी रहा है। मगर तारा के आने से उसका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। तारा चाहती है कि वह अपना जीवन अपने हिसाब से जिये और अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाए। फिल्म की कहानी और बाकी का सारा काम एकदम परफेक्ट था। मगर दर्शक इसकी गहराई और जटिल कहानी को समझने में असफल हुए। जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ गई।

Ship of Theseus | शिप ऑफ थीसियस 

शिप ऑफ थीसियस फिल्म 19 जुलाई 2013 को रिलीज हुई थी। जिसका डायरेक्शन आनंद गांधी द्वारा किया गया है। फिल्म में आयदाह एल-कसाफ़, नीरज काबी, सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग किरदारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

  1. एक नेत्रहीन फोटोग्राफर
  2. एक बीमार भिक्षु
  3. एक युवा स्टॉकब्रोकर

शिप ऑफ थीसियस फिल्म मानवता और नैतिकता से दुनिया का परिचय कराती है। जिसमें यह तीनों किरदार अपने-अपने जीवन की कठिनाइयों के साथ अपना जीवन जी रहे हैं। फिल्म में उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और तकलीफों को काफी करीब से दिखाने का काम किया गया है। जिसे देखकर दर्शक गहरी सोच में डूबे रहते हैं। फिल्म काफी हटकर कॉन्सेप्ट के साथ तैयार की गई थी। मगर फिल्म के कमजोर प्रमोशन के चलते हैं, फिल्म उतनी सफल नहीं हो सकी। जितनी होनी चाहिए थी।

Paan Singh Tomar | पान सिंह तोमर 

पान सिंह तोमर फिल्म को 2 मार्च 2012 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन तिग्मांशु धूलिया द्वारा किया गया है। फिल्म में इमरान खान और माही गिल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म भारतीय सेना के एक जवान की कहानी दिखाती है। जो एक एथलीट से बागी बन जाता है।

सरकारी उपेक्षा, सामाजिक अन्याय और अन्य कई कारणों के चलते पान सिंह तोमर सेना के जवान से बागी बनने पर मजबूर होता है। जिसके बाद फिल्म काफी रोमांचक बन जाती है। फिल्म के आखिर में पान सिंह तोमर को मरते हुए दिखाया जाता है। जो सरकार और समाज के लिए कई सवाल छोड़ जाता है। प्रमोशन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाने के कारण फिल्म ने थिएटर में औसत प्रदर्शन किया। इसके बाद फिल्म को OTT पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

लाल सिंह चड्ढा 

लाल सिंह चड्ढा फिल्म को 11 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन अद्वैत चंदन द्वारा किया गया है। फिल्म में आमिर खान, मोना सिंह, करीना कपूर खान और नागा चैतन्य जैसे कलाकार होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीट गई। यह फिल्म भारतीय सेना के जवानों के जीवन को करीब से दिखाने का काम करती है।

फिल्म विवादों में घिर गई और लोगों ने इसका बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। हालांकि फिल्म को कुछ महीनो के लंबे अंतराल के बाद OTT पर भी रिलीज किया गया। मगर OTT पर भी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Barfi | बर्फी

बर्फी फिल्म को 14 दिसंबर 2012 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन अनुराग बसु द्वारा किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म मूक-बधिर (बर्फी) और एक आर्टिस्ट लड़की (झिलमिल) के बीच की मासूमियत और प्यार की कहानी पर्दें पर दिखाने का काम करती है। कपल के जीवन के संघर्ष और नाजुक रिश्तों के आधार पर तैयार की गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक सफल न हो पाई। दर्शक फिल्म की धीमी गति और भावनात्मक गहराई को समझने में नाकाम रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment