इंडियन सिनेमा से रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्मों का पहले दिन का तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बड़ी सफलता की ओर संकेत करता है। आज हम बात करेंगे इंडियन सिनेमा की कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की, जिन्होंने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई देख दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस सूची में एसएस राजामौली की बाहुबली 2 से लेकर शाहरुख खान की जवान और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म तक का नाम शामिल है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
भारत में सबसे ज्यादा पहले दिन कलेक्शन करने वाली फिल्म की सूची
फिल्म का नाम | दुनियाभर से पहली दिन की कमाई |
---|---|
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन | 214 करोड़ |
केजीएफ चैप्टर 2 | 164 करोड़ |
RRR मूवी | 223.5 करोड़ |
शाहरुख खान : जवान | 129 करोड़ |
पुष्पा 2 द रूल | 259 करोड़ |
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म बाहुबली 2 द कंक्लूजन 28 अप्रैल 2017 को रिलीज की गई थी। जिसमें साउथ सुपरस्टार प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने पहले दिन भारत से 121 करोड़ और विदेश से 93 करोड़ का कलेक्शन किया था। कुल मिलाकर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन लगभग 214 करोड़ था। यह फिल्म उस वक्त तक की सबसे शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म के तौर पर गिनी गई थी।
केजीएफ चैप्टर 2
प्रशांत नील निर्देशित केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की गई थी। जिसमें सुपरस्टार यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज ने केंद्र भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। जिसने पहले दिन भारत से लगभग 116 करोड़ और विदेश से 48 करोड़ का कलेक्शन किया था। कुल मिलाकर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन लगभग 164 करोड़ से अधिक रहा।
RRR मूवी
एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित RRR फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज की गई थी। जिसमें जूनियर NTR और रामचरण की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिली। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म इंडियन सिनेमा में जबरदस्त हिट रही।
जिसने पहले दिन भारत से लगभग 134 करोड़ और विदेश से 89.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। कुल मिलाकर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 223.5 करोड़ हुआ था। जिसके बाद यह फिल्म इंडियन सिनेमा की 2022 तक की सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म के तौर पर गिनी गई। फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की काल्पनिक कहानी में तैयार की गई थी। जिसके नाटू नाटू सॉन्ग को ऑस्कर अवार्ड (बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग) भी दिया गया था।
शाहरुख खान : जवान
शाहरुख खान की जवान फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार द्वारा किया गया था। जो 7 दिसंबर 2023 को थियेटर्स में रिलीज की गई। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। जिसने पहले दिन भारत से लगभग 75 करोड़ और विदेश से लगभग 54 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का पहले दिन कुल कलेक्शन लगभग 129 करोड़ के करीब हुआ था। जिसमें पिता-पुत्र की कहानी और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए दिखाई गई है। शाहरुख खान ने फिल्म में डबल रोल निभाकर दर्शकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ाया। यह फिल्म साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी।
पुष्पा 2 द रूल
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पुष्पा 2 द रूल फिल्म सबसे खास फिल्म मानी जाती है। जिसने तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंडियन सिनेमा में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पुष्पा 2 फिल्म को 5 दिसंबर 2024 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन सुकुमार द्वारा किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की जोड़ी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी।
फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस से लगभग 174.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि विदेश से लगभग 85 करोड़ का कलेक्शन रहा। जिसके बाद फिल्म का पहले दिन कुल मिलाकर 259 करोड़ का कलेक्शन हुआ। जो इंडियन सिनेमा में पहले किसी भी फिल्म ने नहीं किया था।