Mrunal Thakur Dacoit Movie Cast: सीता रामम और द घोस्ट स्टोरीज जैसी हिट फिल्में देने के बाद अब मृणाल ठाकुर ने अपनी एक और आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। मृणाल अदिवी शेष के साथ बड़े पर्दे पर डकैत एक प्रेम कथा फिल्म में नजर आएगी। जिसका पोस्टर हाल में रिलीज किया गया है। यह एक आपराधिक कहानी पर तैयार की गई फिल्म है। जिसमें प्रेम, बदले की भावना और भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा। फिल्म में पहले श्रुति हासन फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट की गई थी। मगर किन्हीं कारणों के चलते अब उन्हें मृणाल ठाकुर से रिप्लेस कर दिया गया है। आइए Mrunal Thakur Dacoit Movie Cast के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
डकैत एक प्रेम कथा की स्टार कास्ट में बदलाव
लंबे समय से डकैत एक प्रेम कथा फिल्म चर्चा में है। जिसमें अदिवी शेष और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। मगर अब श्रुति हासन की जगह मृणाल ठाकुर ने ले ली है। हाल ही में अदीवी सेष के इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आ रही है। मृणाल ने काफी आक्रामक हाव-भावों के साथ हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। पोस्टर से इस बात की पुष्टि होती है कि अब फिल्म में श्रुति हासन की जगह मृणाल ठाकुर हीरोइन के तौर पर नजर आएगी।
खबरों के मुताबिक फिल्म का पूरा नियंत्रण अदिवी शेष के हाथों में होने के कारण श्रुति ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। हालांकि इसके पीछे के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद फिल्म में हीरोइन की भूमिका के लिए मृणाल ठाकुर को चुना गया है। फिल्म के कुछ सीन जो पहले श्रुति के साथ शूट किये गए थे। उन्हें अब दोबारा मृणाल ठाकुर के साथ शूट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है। इसके बाद महाराष्ट्र में शूट करने की योजना है।
Mrunal Thakur Dacoit Movie Cast
फिल्म में मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। जो डकैती के किरदार में नजर आएगी। जिनके साथ अदिवी शेष भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में नीरज काबी और रघुवीर यादव सहायक भूमिका में होंगे। फिल्म का डायरेक्शन शेनिल देव द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अदीवी सेष भी सहायक है। जबकि फिल्म की कहानी शेनिल देव, यश एश्वरी और अब्बुरी रवि द्वारा लिखी गई है।
क्या है फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक डकैत की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें प्यार, बदला, संघर्ष और सस्पेंस के साथ दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन मिलने वाला है। कहानी की शुरुआत एक शांत और साधारण लड़की के किरदार से शुरू होती है। जो खराब परिस्थितियों के चलते अपने परिवार और अपनी इज्जत को बचाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखती है। उसके जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है। जहां वह प्यार और भरोसे की आड़ में धोखा खा जाती है। इस धोखे के बाद वह अपने क्षेत्र की एक खतरनाक डकैत बन जाती है और अपने साथ हुए अन्याय और धोखे का बदला लेने की ठान लेती है।
मृणाल ठाकुर ने डकैत एक प्रेम कथा में अपने किरदार को लेकर कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसा कोई रोल नहीं किया है। यह उनके लिए एकदम नया और बेहतरीन अनुभव होगा। जिसमें अपने आप को देखने के लिए मैं भी काफी उत्साहित हूं।
Mrunal Thakur Dacoit Movie Release Date
जब से फिल्म का पोस्टर सामने आया है, हर कोई फिल्म के रिलीज डेट को लेकर उत्साहित है। मौजूदा समय में फिल्म प्रोडक्शन स्टेज में है। जिसकी शूटिंग फरवरी 2025 तक पूरी हो सकती है। संभावित रूप से यह फिल्म 2025 की दूसरी तिमाही में रिलीज हो सकती है। हालांकि फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।