Vijay Hazare Trophy 2024-25 का शेड्यूल सामने आ चुका है। फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत 21 दिसंबर 2024 से होने वाली है। यह एक लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट होगा। जिसमें देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और उभरते खिलाड़ियों को भी प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें, 5 भागों में बंटकर खेलेगी। जिनके बीच कुल 135 मैच खेले जाएंगे। जिसमें फाइनल मैच भी शामिल है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
Vijay Hazare Trophy 2024
हाल ही में मुंबई टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 अपने नाम की है। अब फैंस की विजय हजारे ट्रॉफी 2024 पर नज़रें टिकी है। यह लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट शनिवार 21 दिसंबर 2024 से शुरू होगा। जिसमें 38 टीमें भाग लेगी। Vijay Hazare trophy 2024-25 में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी दमखम दिखने वाले हैं। जिनकी मौजूदगी से यह खेल और ज्यादा रोमांचक बनेगा। यह टूर्नामेंट लगभग 6 शहरों में खेला जाएगा। जो खासकर नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार मंच होगा।
Vijay Hazare Trophy 2024 Schedule
21 दिसंबर से 18 जनवरी 2025 तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 20 वेन्यू पर होगा। जिसके तहत कुल 18 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 21 दिसंबर सुबह 9:00 बजे शुरू होने वाला है। फाइनल तक कुल 135 मैच खेलना तय हुआ है।
सभी टीमों को अलग-अलग पांच ग्रुपों में बांटा गया है। पहले दिन 18 मैच खेले जाएंगे। सभी ग्रुपों की टीमों का विवरण नीचे दिया गया है।
- ग्रुप A – ओडिशा, गोवा, झारखंड, असम, हरियाणा, गुजरात, मणिपुर उत्तराखंड।
- ग्रुप B – आंध्र, राजस्थान, मेघालय, सिक्किम, सर्विसेज, रेलवे,महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश।
- ग्रुप C – कर्नाटक, मुंबई,नागालैंड, सौराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी, हैदराबाद, अरुणाचल प्रदेश।
- ग्रुप D -मिजोरम, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर।
- ग्रुप E – बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, दिल्ली, बड़ौदा।