बॉलीवुड में हमेशा ही नेपोटिज्म यानी भाई भतीजे बाद को लेकर विवाद होते आए हैं। नेपोटिज्म के चलते पहले सफल कलाकारों के बच्चों को फिल्में आसानी से मिल जाती है। फिर चाहे वह फिल्म के लायक हो या फिर नहीं। जिसके चलते बाहरी कलाकारों, जो काफी टैलेंटेड है। उन्हें फिल्में मिलना काफी मुश्किल हो जाती है। मगर बावजूद इसके इंडियन सिनेमा में कई ऐसे कलाकार है, जिन्होंने नेपोटिज्म का सामना करते हुए अपने दमदार कौशल के दम पर न सिर्फ बड़ी सफलता हासिल की है। बल्कि नेपोटिज्म को करारा जवाब दिया है।
विद्युत जामवाल
एक्शन स्टार विद्युत जमवाल ने साल 2011 में जॉन अब्राहम स्टारर कमांडो फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में विद्युत जामवाल की जबरदस्त फिटनेस, जानलेवा स्टंट और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पहली ही फिल्म से विद्युत इंडियन सिनेमा में पहचान बनाने में सफल हुए। विद्युत की सफल फिल्मों में कमांडो 3, खुदा हाफिज, खुदा हाफिज 2 और जंगली फिल्म का नाम शामिल है। विद्युत जामवाल के नाम मार्शल आर्ट में गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। ये अपनी फिल्म के सभी स्टंट खुद करते हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत साल 2011 में प्यार में पंचनामा फिल्म से की थी। मगर इन्हें असल पहचान साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से मिली। कार्तिक ने पति-पत्नी और वो, सत्य प्रेम की कथा और लुका छुपी जैसी सफल फिल्में दी है। साल 2022 में रिलीज हुई हॉरर ड्रामा फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका के तौर पर नजर आए। जो उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई लव से_क्स और धोखा फिल्म से की थी। पहली ही फिल्म जबरदस्त सफल हुई। इसके बाद राजकुमार राव ने बधाई हो, रूही, लूडो, स्त्री, बरेली की बर्फी और काई पो छे जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपने करियर को मजबूत आधार दिया। एक आउटसाइडर एक्टर के बावजूद राजकुमार राव ने जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी स्टार किड के लिए किसी सपने जैसा है।
अभिषेक बनर्जी
इंडिया सिनेमा के टैलेंटेड कलाकार अभिषेक बनर्जी ने साल 2006 में रंग दे बसंती फिल्म में एक छोटे से रोल से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी। यह हमेशा ही अपने लुक्स के चलते ट्रोल किए गए। मगर इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और पाताल लोक वेब सीरीज के साइकोपन अंदाज से तगड़ी सफलता हासिल की है। इस साल रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म वेदा और साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक स्त्री 2 में भी अभिषेक बनर्जी ने केंद्र भूमिका निभाई है। उनकी सफल फिल्मों की लिस्ट में भेड़िया, अपूर्वा, ड्रीम गर्ल 2 और मुंबई टॉकीज जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।