आर्य भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगलपुर कानपुर देहात की आकांक्षा सिंह बनी जिला टॉपर, एक ही स्कूल से निकले 10 टॉपर

By: महेश चौधरी

On: Friday, April 25, 2025 12:38 PM

आर्य भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगलपुर कानपुर देहात की आकांक्षा बनी जिला टॉपर
Google News
Follow Us

UP Board 2025 का रिजल्ट जारी का दिया गया है. जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्य भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंगलपुर, कानपुर देहात के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है। खासकर हाई स्कूल में छात्रा आकांक्षा सिंह ने 580 अंक (96.67%) प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. साथ जिला की टॉपर्स की सूची में भी 10 में से 6 स्थान विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राप्त किये।

आर्य भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगलपुर कानपुर देहात की आकांक्षा बनी जिला टॉपर
Image : UP Board Result 2025 | Credit : Khabardaari.com

आकांक्षा सिंह बनी जिला टॉपर 

Akanksha Singh became district topper
Image : आकांक्षा सिंह | Credit : Khabardaari.com

UP Board Topper हाईस्कूल की परीक्षा में आकांक्षा सिंह ने कुल 580 अंक (96.67%) प्राप्त किए, जिससे उन्होंने उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान और कानपुर देहात जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रौशन किया है। आकांक्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों परिवार और दोस्तों को दिया है. 

टॉप 10 में 6 छात्र उसी स्कूल से 

आकांक्षा सिंह के सहित आर्यभट्ट विद्यालय के 6 छात्रों का नाम जिला टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट में आया है। जो किसी भी स्कूल के लिए बहुत बड़ी बात है।

  • अंशिका यादव – 568 अंक (5वां स्थान)
  • अंशिका सिंह – 566 अंक (6ठा स्थान)
  • आकांक्षा और पूर्ति तिवारी – 563 अंक (साझा 7वां स्थान)
  • तपस्या राठौर – 559 अंक (10वां स्थान)

इंटरमीडिएट में भी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

हाईस्कूल के साथ-साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में भी आर्य भट्ट विद्यालय के छात्रों ने टॉपर्स की सूची में परचम लहराया है। 2 विद्यार्थियों ने जनपद की टॉप 10 की सूची में जगह बनाई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुशाग्र पाण्डेय ने 451 अंक हासिल कर जनपद में छठवां स्थान और अंश सिंह ने 450 अंक लाकर सातवां स्थान हासिल किया है।

टॉपर्स का किया माला पहनाकर सम्मान

एक ही स्कूल के लगभग आठ छात्रों का टॉपर्स की सूची में नाम आने के बाद आसपास के क्षेत्र में खुशियों की लहर छा गई। सभी टॉपर्स को स्कूल प्रांगण में बुलाकर माला पहनकर सम्मानित किया गया है।

Leave a Comment