‘चुम्मा चुम्मा’ गाने (Chumma Chumma Song) में खेसारी और आकांक्षा पुरी की जोड़ी ने बढ़ाया फैन्स का पारा, बॉलीवुड गानें भी लगने लगे फीके

By: महेश चौधरी

On: Thursday, November 28, 2024 1:17 PM

chumma chumma song bhojpuri cinema
Google News
Follow Us

भोजपुरी सिनेमा की आगामी फिल्म राजाराम का आइटम सॉन्ग “चुम्मा-चुम्मा” (Chumma Chumma Song) रिलीज कर दिया गया है। जिसमें खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की जोड़ी जबरदस्त तड़का लगाती नजर आई है। गाने को यूट्यूब पर भर-भर कर व्यूज मिले हैं। यह गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

गाने को मिलता जबरदस्त सपोर्ट देखकर खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम के माध्यम से सभी फैंस का धन्यवाद किया है। उनके लंबे बालों में और शर्ट के खुले बटन लुक को काफी पसंद किया गया है। वही आकांक्षा पुरी का बोल्ड अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। 

आकांक्षा पुरी राजाराम फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू कर रही है। पहली ही फिल्म में उनके साथ भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मौजूदगी है। जो उनके करियर को नए आयामों पर पहुंचने के लिए काफी है। खेसारी लाल और आकांक्षा की जोड़ी फैंस को भा गई है। दोनों का जबर्दस्त ग्लैमरस लुक और प्रदर्शन हर किसी का दिल जीत गया। 

यह गाना अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म “हम” के चुम्मा-चुम्मा गाने का भोजपुरी वर्जन है। जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ किमी काटकर में प्रदर्शन किया था। हम फिल्म 1991 में रिलीज की गई थी। जिसके गानों का असर आज भी बरकरार है। और भोजपुरी सिनेमा में डब किये जा रहे हैं। गाने को कविता कृष्णमूर्ति और सुदेश भोसले ने गाया था। जिसके लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे।

वही राजाराम फिल्म के चुम्मा-चुम्मा गाने को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक शिल्पी राज ने खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर गाया है। और लिरिक्स पिंकू बाबा द्वारा तैयार किये गए हैं। जबकि फिल्म के निर्माता पराग पाटील और R.R. प्रिंस है।

पिछले कुछ सालों में भोजपुरी सिनेमा में काफी बदलाव हुए हैं। जिसका असर इस गाने (चुम्मा चुम्मा) में भी देखने को मिलता है। गाने में बोल्डनेस का जबरदस्त मसाला लगाया गया है। इसे किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह फिल्माया गया है। गाने को यूट्यूब पर 8 दिनों में ही 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। हर कोई खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी को भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी बता रहा है।

राजाराम फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसे भी फैंस ने पूरा सपोर्ट किया है। हालांकि फिल्म मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment