अल्लू अर्जुन ने लगा दी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन, पुष्पा 2 के बाद आई नेटवर्थ में छप्पर फाड़ तेजी, जानें सफलता के शिखर तक का संघर्ष और सफर

By: महेश चौधरी

Last Update: December 12, 2024 1:24 PM

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्में | अल्लू अर्जुन टोटल नेटवर्थ
Join
Follow Us

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने न केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। उनकी फिल्मों को विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। इन्हें विदेश में “स्टाइलिश स्टार” के नाम से जाना जाता है। अल्लू अर्जुन को अपनी दमदार एक्टिंग, डांस मूव्स और अनोखी पर्सनालिटी के चलते देश दुनिया से अनोखी ख्याति मिली है। हाल ही में रिलीज हुई पुष्पा 2 फिल्म के बाद उनकी दौलत और शोहरत में तगड़ा इजाफा हुआ है। आईए जानते हैं अल्लू अर्जुन का सिनेमा सफर कैसा रहा? साथ ही जानेंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी, जो हर कोई जानना चाहता है।

अल्लू अर्जुन की बायोग्राफी

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई तमिलनाडु शहर में हुआ था। वे अल्लू अरविंद के बेटे हैं। जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्ट है। परिवार का सिनेमा जगत से गहरा रिश्ता होने के नाते अल्लू अर्जुन भी सिनेमा की ओर ही बढ़े। और अपना करियर भी फिल्म इंडस्ट्री में ही बनाने की ठान ली।

करियर की शुरुआत

अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म “गंगोत्री” है। जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। गंगोत्री फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा। इसके बाद सन 2004 में सुकुमार निर्देशित “आर्य” फिल्म में अल्लू अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई। जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की, बल्कि अल्लू अर्जुन को एक रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान भी दिलाई। फिल्म में उनका धमाकेदार एक्शन, एक्टिंग और जबरदस्त डांस मूव्स ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और एक के बाद एक हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्में

आर्य फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन को साउथ सिनेमा के एक नए और उभरतें सितारे के रूप में देखा जाने लगा। अगले ही साल वीनू वेंकटेश द्वारा निर्देशित “बनी” फिल्म आई। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। इसके बाद लोग अल्लू अर्जुन को फिल्म के किरदार बनी के रूप में ही पहचाने लगे। धीरे-धीरे अल्लू अर्जुन ने साउथ सिनेमा में अपना दबदबा कायम कर लिया। साल 2007 में “देश मुदुरु” एक और हिट फिल्म देकर कट्टर फैनबेस बनाया। यहां अल्लू अर्जुन की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची दी गई है।

फिल्म डायरेक्टर रिलीज साल कुल कमाई मूवी ट्रेलर
बनीवीनू वेंकटेश7 अप्रैल 2005₹25 करोड़बनी
देशमुदुरु पुरी जगन्नाथ12 जनवरी 2007₹45 करोड़देशमुदुरु 
रेस गुर्रमसुरेंदर रेड्डी11 अप्रैल 2014₹102 करोड़रेस गुर्रम
अला वैकुंठपुरमुलुत्रिविक्रम श्रीनिवास12 जनवरी 2020₹280 करोड़अला वैकुंठपुरमुलु ट्रेलर
पुष्पा: द राइजसुकुमार17 दिसंबर 2021₹800 करोड़पुष्पा: द राइज ट्रेलर

इनके अलावा अल्लू अर्जुन की हाल ही में पुष्पा 2 फिल्म रिलीज हुई है। जिसने जबरदस्त ओपनिंग के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए है। फिल्म ने वीकेंड तक 450 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म इंडिया की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है।

अल्लू अर्जुन एक समाज सेवक के रूप में

अल्लू अर्जुन न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक समाज सेवक के रूप में भी पहचाने जाते हैं। इन्होंने कई सामाजिक कार्यों में भाग लिया है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अल्लू अर्जुन ने जरूरतमंद लोगों को दवाई, खाना, कपड़ा और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए डोनेशन दिया है।

साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर इंसानियत का परिचय दिया है। वे “ग्रीन इंडिया चैलेंज” का भी हिस्सा है। जो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। अल्लू अर्जुन गरीब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते नजर आए हैं। जहां उन्होंने बच्चों अनाथ बच्चों की मदद के लिए डोनेशन भी दिया है।

अल्लू अर्जुन नेटवर्थ | Allu Arjun Total Net Worth

अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर कलाकारों में से एक है। जिनकी साल 2024 के मुताबिक कुल संपत्ति लगभग 800 करोड़ बताई जाती है। पिछले 1 साल में (पुष्पा 2 फिल्म के बाद) उनकी संपत्ति में लगभग 80% इजाफा हुआ है। इनकी कमाई के मुख्य स्रोतों में फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और निवेश शामिल है। अल्लू अर्जुन सालाना औसत रूप से 75 से 90 करोड कमाते हैं। लग्जरी गाड़ियों के शौकीन अल्लू अर्जुन का हैदराबाद और मुंबई में आलीशान बंगले है।

Leave a Comment